दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान क्विंटन डी-कॉक और अंतरिम निदेशक इनोक नकवे ने कहा कि भारत जैसी टीम के साथ मुकाबला आसान नहीं रहेगा। भारत दौरे के लिए बोर्ड ने नए चेहरों को भी मौका दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इन्हें मौके को भुनाना होगा। भारत के साथ हल्की से गलती भारी पड़ सकती है। दोनों ने दावा किया कि भारतीय टीम को उसकी सरजमीं पर कड़ी टक्कर देने के लिए टीम तैयार है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला में इसलिए टीम पांच दिन पहले पहुंच गई है। यहां की परिस्थितियों को टीम बारीकी से समझ रही है। कई ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार यहां खेलने आए हैं।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कप्तान ने कहा कि भारतीय टीम इस समय अच्छी स्थिति में है। दक्षिण अफ्रीका टीम वर्ल्ड कप में अपने कमजोर प्रदर्शन को भूलाकर सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेगी। सीरीज के लिए टीम में कई नए चेहरे हैं। जिनसे टीम को अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
टी-20 सीरीज के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 15 सितंबर को होने वाले पहले मैच को लेकर मंगलवार को मेहमान टीम ने करीब तीन घंटे तक मैदान में पसीना बहाया।
दक्षिण अफ्रीका टीम अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार करीब दो बजे स्टेडियम पहुंची। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने पहले करीब आधा घंटा मैदान में वार्म अप किया। इसके बाद करीब ढाई घंटे नेट प्रेक्टिस की। कई खिलाड़ियों ने फुटबाल का मजा भी लिया।