फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों

Sun, 17 May 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रियंका गांधी के साथ अपने खास निजी दौरे पर शिमला पहुंची। यहां उन्होंने बेटी के आशियाने का मुआयना किया। देखिए तस्वीरें..
Trending Videos
विज्ञापन

प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों

2 of 7
उन्होंने शिमला के निकट छराबड़ा में दोपहर बाद लगभग डेढ़ घंटे तक प्रियंका के नए बनाए जा रहे आशियाने का मुआयना किया। यहां एसपीजी ने भी नवनिर्मित भवन के इर्द-गिर्द कड़ा पहरा लगा रखा था।
विज्ञापन

प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों

3 of 7
सोनिया गांधी सड़क मार्ग से सफर करने के बाद करीब 11.30 बजे छराबड़ा में होटल वाइल्ड फ्लॉवर हाल पहुंचीं। वहां उन्होंने दोपहर बाद तक विश्राम किया। ठीक तीन बजकर 17 मिनट पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और प्रियंका के दो बच्चों के साथ रेंज रोवर (डीएल 2 सीक्यू 7388) में छराबड़ा पहुंचीं।

प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों

4 of 7
एक अन्य गाड़ी में एक महिला एवं एक पुरुष आर्किटेक्ट्स भी उनके साथ भवन स्थल पर पहुंचे। वहां पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, उनके बेटे एवं युवा कांग्र्रेस नेता मनजीत खाची और इस भवन के कांट्रैक्टर तेंजिन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों

5 of 7
प्रियंका के नए बनाए जा रहे इस भवन के इर्द-गिर्द एसपीजी के जवानों का कड़ा पहरा रहा। मीडिया के लोगों को भीतर जाने की कड़ी मनाही रही। एसपीजी के जवान सुरक्षा के दृष्टिगत यहां आने जाने वाले हर शख्स से पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन

प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों

6 of 7
सोनिया और प्रियंका को दोनों वास्तुकारों ने पहले ग्राउंड फ्लोर में घुमाया। उसके बाद वे सब दूसरी मंजिल में गए। बाद में ऊपरी मंजिल पर घूमते रहे। टॉप फ्लोर पर उन्होंने करीब पौना घंटा लगाया। सोनिया और प्रियंका यहां से आरपार का नजारा भी लेती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के साथ खास मकसद से यहां पहुंची सोनिया, जानिए क्यों

7 of 7
हालांकि, धुंध के कारण वे दूर नजर आने वाली बर्फ से ढकी पहाड़ियों के ठीक से दीदार भी नहीं कर पाईं। इसके बाद रेंज रोवर गाड़ी से सोनिया तो विश्राम करने के लिए वाइल्ड फ्लावर हाल लौट आई, मगर प्रियंका और उनके भवन के वास्तुकार यहीं पर डटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें