फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला के कुफरी में सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर की मस्ती, स्कीइंग का भी लिया आनंद

Sat, 12 Dec 2020 02:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की राजधानी शिमला से सटे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में ताजा बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। पर्यटक कुफरी में ताजा बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। साथ ही स्कीइंग और  घुड़सवारी का भी आनंद ले रहे हैं। बर्फबारी के बाद शनिवार सुबह कुफरी के लिए यातायात बंद रहा। इसके बाद हाईवे बहाल होने पर बड़ी संख्या में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के सैलानियों ने बर्फ के नजारे लेने के लिए कुफरी और नारकंडा का रुख किया।         

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुफरी पहुंचे सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। कई सैलानी बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंकते रहे। वहीं, कई फोटोग्राफी में व्यस्त रहे। सैलानियों ने बर्फबारी के नजारों के बीच घुड़सवारी का भी मजा लिया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सैलानियों ने स्कीइंग भी की। नारकंडा में बर्फबारी के बाद सैलानी स्कीइंग का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। चीनीबंगला से महासू पीक जाने के लिए सैलानी घोड़ों पर सवार होकर पहुंच रहे हैं।

 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय कारोबारी सैलानियों की आमद बढ़ने से खुश हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस बार विंटर सीजन लंबा हो सकता है। सैलानी कुफरी स्थित वन्यजीव विभाग के नेचर पार्क को देखने भी जा रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उधर,  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 13 से 18 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें