इस शी-हाट में एक ग्रामीण रसोई, रूरल हार्ट, सिटिंग हॉल, दो हाईटेक टॉयलेट, एक गेस्टहाउस व तीन सेट होंगे। शी हाट के संचालन के लिए 25 महिलाओं के पांच समूह बनाए गए हैं। पहला समूह रसोई, दूसरा सर्विस, तीसरा समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्पादन पर जोर देगा। चौथा समूह मार्केटिंग करेगा, जबकि पांचवें समूह का कार्य प्रबंधन होगा।