फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में शीतलहर तेज, शिमला, डलहौजी और मनाली में बर्फबारी

Sat, 11 Mar 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले पांच दिन से हिमपात हो रहा है। राजधानी शिमला, पर्यटन नगरी मनाली और डलहौजी में शनिवार को बारिश-बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

2 of 10
होली से पहले मौसम शिमला में रंग दिखा रहा है। कभी धूप खिल रही और तो कभी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
बीच- बीच में ओलावृष्टि भी हो रही है। फाल्गुन में पिछले एक हफ्ते से मौसम खराब चल रहा है। सूबे में शीतलहर भी तेज हो गई है।

4 of 10
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम खराब रहेगा। 13 से 17 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। रंगों के त्योहार होली पर भी धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन

5 of 10
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा में शनिवार को 20 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में 10, कोकसर में 8, जलोड़ी, केलांग, उदयपुर और दारचा में भी पांच-पांच सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

6 of 10
पर्यटन नगरी मनाली और आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। घाटी में नेशनल हाईवे 305 के अलावा आधा दर्जन के करीब ग्रामीण मार्ग ठप चल रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 10
चंबा-पठानकोट एनएच पर भी चाहला में भूस्खलन से आवाजाही ठप रही। किन्नौर में हिमपात के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही प्रभावित रही।

8 of 10
चंबा के ऊपरी क्षेत्र पांगी, भरमौर, होली, तीसा व सलूणी सहित पर्यटन स्थल डलहौजी और खजियार में भी जमकर हिमपात हुआ है।

9 of 10
ताजा हिमपात के चलते रोहतांग, लाहौल, होली-पांगी, नौहराधार और कमरूनाग-शिकारी देवी का अन्य क्षेत्रों से संपर्क  कट गया है। नाहन शहर में ओलावृष्टि हुई है।
विज्ञापन

10 of 10
न्यूनतम तापमान- केलांग -5.1, कल्पा -4.1, मनाली -0.6, शिमला  0.4, नाहन     4.0, सोलन 3.8, धर्मशाला 6.6 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें