मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। नए साल पर शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली और डलहौजी में बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर चलने की चेतावनी है।