फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी के 329 पदों पर भर्ती, 15 फरवरी तक करें आवेदन

Thu, 27 Dec 2018 04:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षकों (टीजीटी) के बैच वाइज 329 नए पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीजीटी आर्ट्स के 197, टीजीटी नॉन मेडिकल के 92 पद और टीजीटी मेडिकल के 42 पद काउंसलिंग से भरे जाएंगे। टेट क्वालिफाई करने वाले ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला रोजगार कार्यालयों और इच्छुक लोगों से 15 फरवरी तक नाम भेजने को कहा है। नामों की सूची प्राप्त होते ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

2 of 5
नवंबर में हुई कैबिनेट बैठक  में टीजीटी के 835 नए पद भरने को मंजूरी दी गई है। निदेशालय ने 329 पद बैच वाइज भरने की प्रक्रिया शुरू की है। शेष पद सीधी भर्ती से भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को मामला भेजा है। बैचवाइज भर्ती के तहत टीजीटी आर्ट्स में 87 पद, नॉन मेडिकल में 39 पद और मेडिकल में 16 पद सामान्य श्रेणी से भरे जाएंगे। आर्ट्स में ओबीसी कोटे से 48, एससी से 53 और एसटी से 9 पद भरे जाएंगे। नॉन मेडिकल में ओबीसी से 23, एससी से 25, एसटी से 5 और मेडिकल में ओबीसी से 13, एससी से 9 और एसटी से दो पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
अनुबंध आधार पर होने वाली भर्ती के तहत चयनित होने वाले शिक्षकों को 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। 18 से 45 साल की आयु के लोग भर्ती में शामिल हो सकेंगे। आर्ट्स और मेडिकल में सामान्य वर्ग का साल 2000 का बैच चल रहा है। नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग का 1999 का बैच चल रहा है। आर्ट्स में ओबीसी, एससी और एसटी का साल 2003, नॉन मेडिकल में ओबीसी का 2002, एससी का 2005, एसटी का 2007 और मेडिकल में ओबीसी, एससी और एसटी का साल 2005 का बैच चल रहा है।

4 of 5
भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। उच्च शिक्षा के जिला उपनिदेशक कमेटी के संयोजक होंगे जबकि साथ लगते स्कूलों से एक प्रिंसिपल और एक हेडमास्टर को कमेटी का सदस्य बनाया जाएगा। चयन कमेटी काउंसलिंग के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चयनित के नामों की सूची निदेशालय भेजेगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आर से परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीजीटी चुनने के लिए चयन कमेटी 30 अंकों के आधार पर काउंसलिंग करेगी। इसमें 10 नंबर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए रखे गए हैं। दिव्यांगता के छह नंबर, अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता के चार नंबर, पिछडे़ क्षेत्र से संबंध रखने, भूमिहीन परिवार, परिवार में सभी बेरोजगार, विधवा-तलाकशुदा, अकेली महिला, एकमात्र बेटी और संबंधित के लिए छह माह की ट्रेनिंग के एक-एक नंबर होंगे। परिवार की सालाना आय 40 हजार से कम होने तथा पांच साल तक सरकारी सेवाएं देने के दो-दो नंबर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें