कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और देहा में हुई बर्फबारी से ऊपरी शिमला में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 नारकंडा के पास बंद हो गया है जबकि शिमला चौपाल नेरवा सड़क देहा खिड़की के पास बंद पड़ी है। शिमला से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए बस सेवा वाया बसंतपुर भेजी गईं। बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला में एचआरटीसी की 40 बसें विभिन्न स्थानों पर फंस गई हैं और 160 से अधिक रूट प्रभावित हुए हैं। वहीं शहर की जाखू की पहाड़ी पर भी हल्का हिमपात हुआ।