कुल्लू और लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। कोकसर में भारी बर्फबारी जारी है। चंबा जिले में खज्जियार, लक्कड़मंडी, पोलहनी और जोत में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रोहतांग दर्रा 65 सेंटीमीटर, बारालाचा में 70 सेंटीमीटर, कोकसर में 25 सेंटीमीटर, नॉर्थ पोर्टल में 10 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में 15 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जबकि निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश व बर्फबारी से हुई कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। जिले में कई बस रूटों पर आवाजाही बंद हो गई है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे तीन के तहत अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से लेह सड़क मार्ग में बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही थम गई है। वहीं ग्रांफू काजा मार्ग भी बर्फबारी के चलते मंगलवार शाम से ही बंद हैं।