फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर मार्च में भी देखने को मिल रहे हैं ये नजारे, हैरान कर रहा मौसम, तस्वीरें

Fri, 10 Mar 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। कई इलाकों में भारी बर्फबारी से यातायात ठप हो गया है। वहीं शिमला और इसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि ने भी खूब तबाही मचाई है। मार्च में मौसम का ऐसा मिजाज देख हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

2 of 7
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार को लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही। राजधानी शिमला में वीरवार दोपहर बाद जोरदार ओलावृष्टि हुई। कुफरी में भी बर्फबारी हुई। ऊपरी शिमला के लिए यातायात भी वीरवार को प्रभावित रहा। सैलानी मार्च के महीने में भी बर्फबारी का दीदार कर बेहद खुश है।
विज्ञापन

3 of 7
वीरवार को रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीमीटर, सोलंगनाला में 10 सेंटीमीटर, कोकसर में 20 सेंटीमीटर,  जिला मुख्यालय केलांग में आठ सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी से जिला में निगम की तीन बसें फंस गई हैं।

4 of 7
डेढ़ दर्जन रूटों पर असर पड़ा है। किन्नौर जिले के छितकुल और कून्नू चारंग में दो फीट बर्फ गिरी। किन्नौर जिले में एक दर्जन ग्रामीण रूट बंद हैं। जिला कांगड़ा के कई क्षेत्रों में वीरवार को बारिश होने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

5 of 7
शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड चलने की चेतावनी है।
विज्ञापन

6 of 7
शिमला के कुफरी में बर्फबारी के बाद नजारे देखने लायक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिमला के कुफरी में बर्फबारी के बाद नजारे देखने लायक हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें