दुर्लभ बर्फीला तेंदुआ अचानक नेशनल हाइवे में बर्फ पर अठखेलियां करने लगा। मगर इसे देखकर यहां से गुजरने वाले राहगीरों की सांसे थम गई। आप भी देखिए अदभुत तस्वीरें..
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: बर्फ पर बेखौफ तेंदुआ, खौफजदा इंसान
2 of 5
राजधानी शिमला के कुफरी फागू मार्ग पर आजकल बर्फ पड़ी है। सुबह के समय स्थानीय लोग गाड़ी से शिमला की ओर आ रहे थे तो इसी दौरान उन्होंने लंबीधार के समीप बर्फीले तेंदुए को देखा।
विज्ञापन
तस्वीरें: बर्फ पर बेखौफ तेंदुआ, खौफजदा इंसान
3 of 5
तेंदुए को देखकर वह बुरी तरह से घबरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेंदुआ बर्फ पर खूब मस्ती कर रहा था और उसके गुर्राने की आवाजें भी आ रही थी।
तस्वीरें: बर्फ पर बेखौफ तेंदुआ, खौफजदा इंसान
4 of 5
सुबह का समय होने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी। मगर बावजूद इसके तेंदुए को कुछ आसपास खड़े वाहनों से कोई खौफ नहीं था। तेंदुए की मौजूदगी को देखकर लोगों ने शिमला आने की जगह वापिस लौटने में ही भलाई समझी।
हिमाचल प्रदेश सरकार बर्फीले तेंदुओं पर रिसर्च कर रही है और इनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार से बाकायदा प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने के कारण तेंदुआ निचले क्षेत्रों की तरफ आया होगा। उन्होंने इसकी मौजूदगी पर खुशी जाहिर की है।