स्नो फेस्टिवल लाहौल
- फोटो : अमर उजाला
डीसी पंकज राय ने कहा कि स्नो फेस्टिवल को देखने के लिए सैलानी भारी तादाद में लाहौल घाटी का रुख करेंगे। स्नो फेस्टिवल के जरिए देश-विदेश के पर्यटक लाहौल-स्पीति की अनूठी और दुर्लभ परंपराओं को करीब से जान पाएंगे। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान सुशील राणा, बीडीसी मेघ सिंह पुजारा, जिप सदस्य तंजिन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।