फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कार्यालय में फाइल के अंदर बैठा मिला सांप, उड़ गए सबके होश, मचा हड़कंप

Sat, 17 Aug 2019 03:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : अमर उजाला
बाल विकास परियोजना कार्यालय घुमारवीं में जब सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कार्यालय खोलकर सफाई शुरू की तो फाइल के अंदर सांप बैठा मिला।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
कार्यालय में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। कायार्लय में तैनात एक कर्मचारी ने तुरंत लाठी उठाकर सांप पर प्रहार कर उसे मार दिया।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन उसके बाद भी कार्यालय में डर का माहौल बना रहा और सारे कार्यालय की सफाई और छानबीन की गई कि कहीं और सांप तो नहीं घुसा है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : अमर उजाला
सांप की लंबाई करीब पांच फीट थी। बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना कुमारी ने कहा सांप को मार दिया गया है किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें