फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बर्फ ने मचाया कोहराम, यकीन न आए तो देखिए तस्वीरें

Mon, 11 Feb 2019 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 12
अगर आप शिमला घूमने आ रहे हैं तो पहले इन तस्वीरों को देख लीजिए। उसके बाद फैसला करें कि टूर पर जाना है या नहीं। राजधानी शिमला में बर्फ पर फिसलने से कई लोग घायल हो रहे हैं। मौसम खुलने के बाद अब सड़कों पर गिरी बर्फ शीशे की तरह जम गई है जिस पर चलना बेहद जोखिम भरा है। बर्फ में फिसलने से चोटिल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 12
बर्फबारी के बाद शहर की सड़कों में जमा कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बना गया है। शनिवार को शहर की सड़कों पर फिसलने के चलते दर्जनों लोग गिरकर चोटिल हुए। सबसे अधिक परेशानी लक्कड़ बाजार के रीगल के पास रही।
विज्ञापन

3 of 12
बच्चों समेत पर्यटक दिनभर कोहरे पर फिसलकर चोटिल होते रहे। इनमें कॉलेज छात्राएं, बच्चों के साथ रिज मैदान जा रही महिलाएं और युवक शामिल थे।

4 of 12
दूसरी ओर लक्कड़ बाजार जाने वाले रास्ते पर बर्फ न हटाने से पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी देखने को मिली। लोग यहां पर रेलिंग पकड़कर आवाजाही करते नजर आए। दूसरी ओर छोटा शिमला, संजौली, पंथाघाटी और खलीणी में लोग जमे कोहरे पर फिसलते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 12
जोनल अस्पताल डीडीयू में एक व्यक्ति गिरकर इलाज करवाने पहुंचा। हालांकि यह व्यक्ति चौपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरी ओर आईजीएमसी में गिरकर चोटिल हुआ कोई भी व्यक्ति इलाज करवाने नहीं आया।
विज्ञापन

6 of 12
बर्फबारी के दो दिन बाद भी राजधानी शिमला में जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। शहर की सड़कों पर हिमपात की सफेद परत जमी हुई है। कोहरे के कारण गाड़ियां स्किड होने के कारण आपस में टकरा रही हैं।
विज्ञापन

7 of 12
जिससे ट्रैफिक जाम लग रहा है। राजधानी से ऊपरी शिमला का संपर्क कटा हुआ है। बिजली की आंख मिचौनी के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

8 of 12
शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड पर भी बर्फबारी के दो दिन बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य नहीं हो पाई है। लक्कड़ बाजार-आईजीएमसी-संजौली रोड पर भारी फिसलन के कारण वाहन स्किड हो रहे हैं।

9 of 12
लक्कड़ बाजार बस स्टैंड बर्फ से लदकद है जिसके कारण यहां से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बर्फ पर गाड़ियां स्किड होने से शनिवार को शहर में कई जगह हादसे हो गए। पंथाघाटी में तेंजिन अस्पताल के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एचआरटीसी की दो बसें स्किड हो गईं।

10 of 12
इसके बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। लोग करीब डेढ़ घंटे यहां जाम में फंसे रहे। खलीनी के पास बस और ट्रक में टक्कर हो गईं जिससे जाम लग गया। चक्कर में दो टैक्सियों आपस में टकरा गईं जिससे जाम के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

लक्कड़ बाजार सड़क पर नहीं डाली रेत- नगर निगम ने लक्कड़ बाजार सड़क पर सुबह के समय रेत नहीं डाली जिसके कारण आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों और सैलानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लक्कड़ बाजार से होकर आने जाने वाले लोग सड़क पर जमी बर्फ पर फिसल कर गिरते रहे और चोटिल हुए।

11 of 12
बर्फबारी के दो दिन बाद भी ऊपरी शिमला का राजधानी से संपर्क बहाल नहीं हो पाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर कुफरी और नारकंडा के पास वाहनों की आवाजाही बाधित है। एचआरटीसी और प्राइवेट बसों का रूटों पर संचालन शुरू न होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

12 of 12
राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ है। पड़ोसी राज्यों से रोजाना हजारों की संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। इस वीकेंड पर शहर के होटलों की आक्यूपेंसी में भी इजाफा हुआ है। शिमला के अलावा सैलानी बर्फ का आनंद लेने के लिए छराबड़ा और कुफरी का भी रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें