फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराएं नहीं, अभी भी इन 6 जगहों पर खपा सकते हैं पुराने नोट

Wed, 23 Nov 2016 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
यदि आपके पास भी 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट अभी पड़े हैं तो घबराने की जरूरत नहीं। सरकार ने इन 6 जगहों पर ये नोट चालू रखने की छूट दे दी है। आइए जानते हैं कहां और क्यों ये नोट लिए जा रहे हैं-
विज्ञापन

2 of 10
केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के तहत सभी बिजली बिल भरने के लिए पुराने नोट दिए जा सकते हैं। हिमाचल में भी 24 नवंबर तक पुराने नोटों से ही बिजली बिल भरने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

3 of 10
सालों से नगर परिषदों का लाखों रुपए का गृहकर दबाए बैठे लोग 500-1000 रुपए नप कार्यालय में जमा करवाकर पेंडेंसी क्लीयर कर सकते हैं। सरकार के आदेशों के बाद सोलन और परवाणू नगर परिषदों में 24 नवंबर तक पुरानी प्रतिबंधित करंसी के माध्यम से टैक्स जमा करवाने की छूट दे दी गई है।

4 of 10
इसके अलावा सेनिटेशन टैक्स भी पुराने नोटों से चुकाने की छूट है।
विज्ञापन

5 of 10
पुराने नोटों से अभी भी आप पानी के बिलों का भुगतान कर सकेंगे। नगर निगम शिमला से इसकी छूट दे रखी है।
विज्ञापन

6 of 10
पेट्रोल पंपों पर भी पुराने नोटों से भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
सरकारी अस्पतालों में पुराने नोट 24 नवंबर तक चालू रहेंगे।

8 of 10
वहीं, एटीएम के बाहर अभी भी लोगों की लंबी लंबी लाइनें लगी हैं। अधिकतर एटीएम अब भी बंद हैं।

9 of 10
नोटबंदी के दस दिन बाद भी हालात सुधरे नहीं हैं। हालांकि, धीरे धीरे लाइनें अब छोटी भी होती जा रही है।
विज्ञापन

10 of 10
लोगों का कहना है कि यदि सभी एटीएम दुरुस्त हो जाएं तो यह समस्या खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें