फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल पहले हो चुकी सलमान की विदेशी महिला से शादी!

Thu, 20 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Twitter.com
बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की शादी दस साल पहले एक विदेशी महिला से हो चुकी है। इतना ही नहीं, विदेशी महिला से सलमान का एक बच्चा भी है। आइए जानते हैं पूरी कहानी-
विज्ञापन

2 of 6
सुपर स्टार सलमान खान की शादी दस साल पहले एक विदेशी महिला से हो चुकी है। लेकिन ये सच्चाई नहीं, फिल्म की कहानी है। सलमान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट पर उन्हें शादीशुदा भी दिखाया गया है। इसी के तहत कुछ सीन गुलाबा में फिल्माए गए।
विज्ञापन

3 of 6
सीन में दिखाया गया कि बच्चे को बाप से मिलाने महिला मनाली में सलमान खान के पास पहुंची। लेकिन सलमान ने चीनी मूल की इस विदशी महिला की बातों को कोरा बकवास बताते हुए उसके दावे को खरिज कर दिया।

4 of 6
सलमान ने विदेशी महिला को उनकी प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए षड्यंत्र रचने वाली जालसाज बताया। फिल्म में सलमान खान को डबल रोल में दिखाया गया है। 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बन रही इस फिल्म में सलमान भारतीय सैनिक और दूसरा रईसजादे का रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जूजू के साथ सैनिक बने सलमान का बच्चा हुआ दिखाया गया है। लेकिन जूजू युद्ध के दस साल बाद बच्चा लेकर रईस बने सलमान के पास पहुंच जाती है। फिल्म के सहनिर्देशक नीलेश जादव ने बताया कि गुलाबा में जूजू के लिए एक अस्थायी घर बनाया गया है। फिल्म के कुछ शॉट इस घर में फिल्माए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुपरस्टार सलमान खान का शेड्यूल काफी व्यस्त है। मनाली शूटिंग के दौरान वे तीन बार मुंबई आवागमन कर चुके हैं। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान वीरवार को फिर मुंबई वापस जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें