फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा के साथ मां शूलिनी मेले का आगाज, सीएम ने उठाई पालकी, तस्वीरें

Sat, 25 Jun 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 10
श्रद्धा और आस्था का प्रतीक हिमाचल के सोलन की अधिष्ठात्री मां शूलिनी का पर्व राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना और पौराणिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ शुरू हुआ। - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा और आस्था का प्रतीक हिमाचल के सोलन की अधिष्ठात्री मां शूलिनी का पर्व राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना और पौराणिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन

2 of 10
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के बाद भगवती शूलिनी की पालकी शोभायात्रा के रूप में गंज बाजार स्थित अपनी बहन के घर के लिए निकली। इसी के साथ राज्य स्तरीय मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के बाद भगवती शूलिनी की पालकी शोभायात्रा के रूप में गंज बाजार स्थित अपनी बहन के घर के लिए निकली। इसी के साथ राज्य स्तरीय मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

3 of 10
प्राचीन परंपराओं को संजोए शूलिनी मेला 26 जून तक चलेगा। मेले का आगाज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। रीति अनुसार उन्होंने मां की पालकी को कांधा देकर तीन बार शूलिनी माता का जयघोष किया। - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन परंपराओं को संजोए शूलिनी मेला 26 जून तक चलेगा। मेले का आगाज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। रीति अनुसार उन्होंने मां की पालकी को कांधा देकर तीन बार शूलिनी माता का जयघोष किया।

4 of 10
इसके बाद शोभायात्रा का आगाज हुआ। चौक बाजार में बघाट बैंक पर खड़े होकर सीएम ने मां शूलिनी की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। पहला पड़ाव पुराने बस अड्डे पर लगा। यहां बैरिगेट्स लगाए गए। हजारों भक्तों ने माथा टेका। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शोभायात्रा का आगाज हुआ। चौक बाजार में बघाट बैंक पर खड़े होकर सीएम ने मां शूलिनी की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। पहला पड़ाव पुराने बस अड्डे पर लगा। यहां बैरिगेट्स लगाए गए। हजारों भक्तों ने माथा टेका।
विज्ञापन

5 of 10
उसके बाद मां की पालकी माल रोड से होकर उपायुक्त चौक तक आई। मां के कल्याणे सफेद कुर्ता पाजामा, काली टोपियों तथा गले में लाल पटकों के साथ दिखे। सड़क पर आगे मां के कल्याणे सफाई करते और गंगाजल का छिड़काव करते चल रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद मां की पालकी माल रोड से होकर उपायुक्त चौक तक आई। मां के कल्याणे सफेद कुर्ता पाजामा, काली टोपियों तथा गले में लाल पटकों के साथ दिखे। सड़क पर आगे मां के कल्याणे सफाई करते और गंगाजल का छिड़काव करते चल रहे थे।
विज्ञापन

6 of 10
पीछे मां की पालकी लाल रंग में शोभायमान होकर चल रही थी। पूरे शहर का चक्कर लगाकर देर रात मां शूलिनी गंज बाजार में स्थित अपनी बड़ी बहन के मंदिर में रुकीं। यहां मां शूलिनी तीन दिन तक आतिथ्य के रूप में रहेंगी। मेले की अंतिम शाम मां अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। - फोटो : अमर उजाला
पीछे मां की पालकी लाल रंग में शोभायमान होकर चल रही थी। पूरे शहर का चक्कर लगाकर देर रात मां शूलिनी गंज बाजार में स्थित अपनी बड़ी बहन के मंदिर में रुकीं। यहां मां शूलिनी तीन दिन तक आतिथ्य के रूप में रहेंगी। मेले की अंतिम शाम मां अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

7 of 10
मेले के दौरान जगह जगह भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल भंडारा परोसते हुए। - फोटो : अमर उजाला
मेले के दौरान जगह जगह भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल भंडारा परोसते हुए।

8 of 10
मेले में इस बार भी कबड्डी समेत कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
मेले में इस बार भी कबड्डी समेत कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

9 of 10
मेले में झूले का मजा लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मेले में झूले का मजा लेते बच्चे
विज्ञापन

10 of 10
मेले के दौरान खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मेले के दौरान खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें