मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 82वें जन्मदिवस पर हॉली लॉज में लोगों का हजूम उमड़ आया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वीरवार को उनके मंत्रिमंडल की सबसे वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी नाटी डाली। जब सीएम वीरभद्र सिंह नाटी के लिए खड़े हुए तो उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह का हाथ पकड़कर स्टोक्स भी यहां खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
2 of 10
सीएम ने सभी लोगों के बीच बर्थडे केक काटा। बधाई देने के लिए यहां स्थानीय लोगों के साथ साथ कई बड़े अफसर और नेता भी यहां पहुंचे थे।
- फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन पर सवेरे ही सीएम वीरभद्र सिंह ने पहले अपने निवास स्थान पर पूजा-अर्चना की। बाद में सीएम ने सभी लोगों के बीच बर्थडे केक काटा। बधाई देने के लिए यहां स्थानीय लोगों के साथ साथ कई बड़े अफसर और नेता भी यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 10
बेटे के अलावा हॉलीलाज पहुंचे बाकी लोगों ने भी सीएम को केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
- फोटो : अमर उजाला
बेटे के अलावा हॉलीलाज पहुंचे बाकी लोगों ने भी सीएम को केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सीएम वीरभद्र सिंह के कई समर्थकों ने इस मौके पर शक्ति प्रदर्शन भी किया। उनके साथ बड़ी संख्या में दल-बल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचता रहा।
4 of 10
सीएम को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके हॉली लाज स्थित निवास पर लोगों की लंबी कतारें लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके हॉली लाज स्थित निवास पर लोगों की लंबी कतारें लग गई। ढोल-नगाड़ों, करनालों, रणसिंगों से राजधानी गूंजती रही।
विज्ञापन
5 of 10
इस दौरान पहाड़ी कलाकारों ने लोकगीतों की धुनों से माहौल को और खुशनुमा कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पहाड़ी कलाकारों ने लोकगीतों की धुनों से माहौल को और खुशनुमा कर दिया।
विज्ञापन
6 of 10
बधाई देने वालों में परिवहन मंत्री जीएस बाली भी शामिल रहे।
- फोटो : अमर उजाला
मंत्रियों में विद्या स्टोक्स, सुजान सिंह पठानिया, मुकेश अग्निहोत्री, कर्ण सिंह जैसे मंत्री जहां हाली लॉज शिमला में पहुंचे हुए थे, वहीं ओक ओवर शिमला में कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, अनिल शर्मा सहित अन्य मंत्री भी पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 10
सीएम वीरभद्र ने बधाई देने पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद किया। बेटे को केक खिलाते सीएम।
इसके बाद ओक ओवर में लंच का प्रबंध भी किया गया। पीटरहॉफ शिमला में भी मंत्रियों और अधिकारियों का भोज हुआ। राज्य सरकार के कई शीर्ष अधिकारी भी यहां पहुंचे। इनमें पुलिस महानिदेशक सहित कई अधिकारियों ने सीएम वीरभद्र सिंह को जन्मदिन की बधाई दीं। बेटे को केक खिलाते सीएम।