आखिरकार वो समय आ ही गया जब मां शूलिनी अपनी बड़ी बहन मां दुर्गा से मिलने के लिए पालकी पर सवार हो गई। हर साल की तरह मां तीन दिन तक मां दुर्गा के घर में ही वास करेंगी।
विज्ञापन
बड़ी बहन दुर्गा से मिलने निकली मां शूलिनी, करें दर्शन
2 of 10
हिमाचल के सोलन में मनाया जाने वाला शूलिनी मेला मां के जयकारों के बीच शुरू हो गया। हर बार की तरह मां इस बार भी सज धज्ज कर अपनी बड़ी बहन मां दुर्गा से मिलने पहुंची। मां शूलिनी हर साल अपनी बड़ी बहन से मिलने जाती हैं।
विज्ञापन
बड़ी बहन दुर्गा से मिलने निकली मां शूलिनी, करें दर्शन
3 of 10
अब मां तीन दिन तक मां दुर्गा के घर में वास करेंगी। इसके बाद वह
अपने घर यानि शूलिनी मंदिर वापस लौट जाएंगी। सीएम वीरभद्र सिंह ने मां की
पालकी को कंधा देकर मेले का शुभारंभ किया।
बड़ी बहन दुर्गा से मिलने निकली मां शूलिनी, करें दर्शन
4 of 10
कहते हैं मां शूलिनी अपने भक्तों के हर दुखों का निवारण करती हैं। मां शूलिनी की पूजा शत्रुओं पर विजय पाने और पितृदोष दूर करने के लिए खास तौर पर की जाती है।
विज्ञापन
बड़ी बहन दुर्गा से मिलने निकली मां शूलिनी, करें दर्शन
5 of 10
सोलन शहर का नाम भी मां शूलिनी के नाम पर ही रखा गया था। हर साल
शुभ मूहुर्त में मां अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए रवाना होती है। इसके
लिए इस बार भी खास तैयारियां की गई थी।
विज्ञापन
बड़ी बहन दुर्गा से मिलने निकली मां शूलिनी, करें दर्शन
6 of 10
सुसज्जित रथ में मां की मूर्तियों और गणेश, शंकर, काली मां की झांकियां निकाली गईं। इन मूर्तियों को देखने के लिए भक्तों का तांता लग गया। चारों तरफ मां के भजन और मां के जयकारे गूंज रहे थे।
विज्ञापन
बड़ी बहन दुर्गा से मिलने निकली मां शूलिनी, करें दर्शन
7 of 10
मां की झलक पाने के लिए हर कोई रथयात्रा में शामिल हो गया।
बड़ी बहन दुर्गा से मिलने निकली मां शूलिनी, करें दर्शन
8 of 10
मेले के दौरान पूरे सोलन शहर में रबौण, बाईपास, सपरूण चौक से लेकर पुराने बस स्टैंड और सर्कुलर रोड तक भंडारे ही भंडारे लग गए हैं।
बड़ी बहन दुर्गा से मिलने निकली मां शूलिनी, करें दर्शन
9 of 10
इस मौके पर सीएम वीरभद्र सिंह ने लोगों को शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले में कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत भी की।