मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला का है जहां पर अदालती आदेशों के बाद पुलिस और प्रशासन शिव मंदिर को तोड़ने के लिए पहुंचा। यहां उसे भक्तों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें: नहीं काम आई दुआएं, ऐसे टूटा भगवान का घर
2 of 6
ऊना जिला के भाखड़ा सड़क पर कुसियाला में लगभग पांच वर्ष पूर्व निर्मित शिव मंदिर को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में गिरा दिया गया। लोगों ने आस्था को बचाने के लिए काफी बवाल मचाया। पुलिस बलप्रयोग में एक महिला घायल भी हो गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: नहीं काम आई दुआएं, ऐसे टूटा भगवान का घर
3 of 6
हुआ यूं की ऊना के इस क्षेत्र में मंदिर सरकारी भूमि पर बना था और अदालत के आदेशों के बाद पुलिस और प्रशासन इसे गिराने के लिए मौके पर पहुंचे। मगर यहां उन्हें लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।
तस्वीरें: नहीं काम आई दुआएं, ऐसे टूटा भगवान का घर
4 of 6
प्रशासन और पुलिस जब मंदिर तोड़ने के लिए पहुंचे तो स्थानीय लोग दीवार बनकर खड़े हो गए। ऐसे में पुलिस ने बलप्रयोग कर अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। कुछ ही देर में आस्था का मंदिर कुछ टुकड़े बनकर जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
तस्वीरें: नहीं काम आई दुआएं, ऐसे टूटा भगवान का घर
5 of 6
लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि उन्हें मंदिर की मूर्तियां सहेजने के लिए दो दिनों का समय दिया जाए। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। मौके पर उपस्थित महिलाआएं और स्थानीय लोग मंदिर को बचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते रहे।
तीन बजे के करीब शिवलिंग, मूर्तियों को बाहर रख कर मंदिर को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के समय प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसे मुश्किल से नियंत्रित किया गया।