डॉग शो।
- फोटो : संवाद
पुलिस विभाग ने किया डॉग शो का आयोजन
रिज मैदान में वार्षिक रेडक्राॅस मेले में विभिन्न विभागों और स्कूलों ने कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस विभाग की ओर से डॉग शॉ, जादू की जीप, स्किल गेम का आयोजन किया गया। गृह रक्षा विभाग की ओर से बैंड, बिजली बोर्ड ने रेफल ड्राॅ, तंबोला, आईएएसवाई एसोसिएशन ने केक, कोल्ड ड्रिंक के स्टॉल लगाए थे। नौणी विवि ने अनाज, अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्यों ने सिड्डू, दही-बड़ा, आईजीएमसी प्रबंधन ने कड़ी-चावल, डीडीयू अस्पताल ने राजमाह-चावल, श्रम विभाग ने गोलगप्पे, चाट-पापड़ी आदि के स्टॉल लगाए थे।