शिमला के मालरोड पर पुलिसवाले ने पीट पीटकर एक युवक को लहुलूहान कर डाला। बाद में पूरा शहर मालरोड पर उमड़ आया। बवाल इतना बढ़ा कि खुद एसपी को यहां पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
शिमला के मालरोड पर हंगामा, पुलिसवाले ने बेरहमी से पीटा
2 of 9
शाम करीब सवा पांच बजे तुरला पेट्रोलिंग में संतरी डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी और युवक के बीच कहासुनी हुई। इस पर पुलिस कर्मी उसे रिपोर्टिंग रूम ले गया और वहां उसे बेरहमी से पीट दिया। इससे युवक नरेश के मुहं और नाक में चोटें आई।
विज्ञापन
शिमला के मालरोड पर हंगामा, पुलिसवाले ने बेरहमी से पीटा
3 of 9
युवक के दोस्तों और माल रोड से गुजर रहे लोगों ने इसका विरोध किया। एकाएक रिपोर्टिंग रूम के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया और नारेबाजी शुरू हो गई। पुलिस की दादागिरी पर भड़के लोग रिपोर्टिंग रूम में घुसने की कोशिश करने लगे। सभी पुलिसवाले के इस कारनामे से बेहद नाराज थे।
शिमला के मालरोड पर हंगामा, पुलिसवाले ने बेरहमी से पीटा
4 of 9
मामला इतना बढ़ गया कि हजारों लोग मालरोड पर जमा हो गए। पुलिस के खिलाफ लोगों को गुस्सा देख जवानों ने एसपी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
शिमला के मालरोड पर हंगामा, पुलिसवाले ने बेरहमी से पीटा
5 of 9
बाद में भड़के लोगों को शांत करने के लिए खुद एसपी शिमला को मौके पर पहुंचना पड़ा। लोगों को शांत करने के लिए एसपी ने जांच का भरोसा दिलाया। साथ ही इस कर्मी को निलंबित करने की भी बात कही।
विज्ञापन
शिमला के मालरोड पर हंगामा, पुलिसवाले ने बेरहमी से पीटा
6 of 9
पहले जो पुलिस उल्टा युवक को ही दोषी बता रही थी बाद में एसपी के आदेशों के बाद युवक की शिकायत पर पुलिसवाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। युवक का आरोप है कि पुलिसवाले ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट कर डाली।
विज्ञापन
शिमला के मालरोड पर हंगामा, पुलिसवाले ने बेरहमी से पीटा
7 of 9
एबीवीपी के प्रांत मंत्री आशीष सिक्टा ने पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि पुलिस जानबूझ कर लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में पुलिस की इस दादागिरी के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ी है।
शिमला के मालरोड पर हंगामा, पुलिसवाले ने बेरहमी से पीटा
8 of 9
डीएसपी सीटी राजेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि थाना सदर में युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस कर्मी और युवक का रिपन अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है।