फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरा बता देता है आपका भविष्य, जानिए कौन होते हैं भाग्यशाली और धनवान

Tue, 24 Sep 2019 10:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
मनुष्य का चेहरा उसके व्यक्तित्व और भविष्य का आईना होता है। चेहरा देखकर भविष्य जानने की कला सामुद्रिक शास्त्र का हिस्सा है। सामुद्रिक शास्त्र पर गरुड़ पुराण भी प्रकाश डालता है।  समुद्र नामक ऋषि ने इसका अधिक प्रचार-प्रसार किया।
विज्ञापन

2 of 7
ज्योतिषाचार्य संजय शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
शिमला के ज्योतिषाचार्य संजय शास्त्री के अनुसार इसमें संपूर्ण शरीर को देखकर किसी भी मनुष्य की प्रकृति का ज्ञान करने या भविष्य कथन का उल्लेख है। शुरुआत करते हैं मुंह पर तिल से। जिन लोगों के मुंह की ठुड्डी पर तिल हो, ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। ये धनवान होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
उनके पास पैसा खुद दौड़कर आता है। पुरुष की ठुड्डी पर तिल हो तो ऐसे लोग पैसे कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। महिला की ठुड्डी पर तिल हो तो ऐसी महिलाएं सजने-संवरने पर बहुत अधिक खर्च करती हैं। कम कोशिश में ही ये लोग मुकाम हासिल करते हैं। 

4 of 7
जिन लोगों के नाक पर तिल हो ऐसे लोग साफ दिल के होते हैं। ऐसे लोगों का भाग्योदय 30 साल की आयु के बाद होता है। अब बात करते हैं चेहरे के आकार की। इससे भी भविष्य कथन हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
अंडाकार चेहरे वाला व्यक्ति आकर्षक व्यक्तित्व वाला होता है। ये अभिनय के क्षेत्र में कैरियर बना सकते हैं। लंबे और पतले चेहरे वाले लोग सख्त मिजाज के होते हैं। जीवन साथी के साथ इनके संबंधों पर कई बार तुनकमिजाजी रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
त्रिकोण चेहरे वाले लोगों का जीवन कलात्मक होता है। ये सफल कलाकार बनते हैं। चौकोर चेहरे वाले समझदार होते हैं लेकिन ये क्रोधी भी होते हैं। अपनी बात जोर-जबरदस्ती से मनवाने की क्षमता रखते हैं। गोल चेहरे वाले लोग प्रेमी स्वभाव के होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ये जीवन में भी सफल माने जाते हैं। बडे़ और भरे हुए चेहरे वाले लोग साहसी होते हैं, लेकिन पूरी तरह से विश्वसनीय भी नहीं होते। बहुत ज्यादा भरे हुए गालों वाले लोग जीवन में सुख महसूस नहीं करते। स्त्री जैसे चेहरे वाले पुरुषों की संतान आमतौर पर विलंब से होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें