फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

विज्ञापन
1 of 15
दोस्तों के साथ पहाड़ों की सैर पर निकले विदेशी सैलानियों को टॉय ट्रेन में बैठे अभी 15 मिनट ही हुए थे कि अचानक जोरदार झटके से अफरातफरी मच गई। यूके के ये सभी सैलानी स्पेशल टुअर पर शिमला रवाना हुए थे। मगर हादसे में इनके साथ आई दो महिलाओं की मौत हो गई। आइए जानते हैं कब कैसे हुआ ये हादसा..
विज्ञापन

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

2 of 15
सुबह 11.30: सभी सैलानी राजधानी दिल्ली से शताब्दी ट्रेन से कालका स्टेशन पहुंचते हैं। कालका में उन्हें चार्टर ट्रेन के बारे जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

3 of 15
दोपहर 12.15: रेलवे विभाग फूल मालाओं के साथ सैलानियों का स्वागत करते हुए चार डिब्बों वाली चार्टर टाय ट्रेन में बैठाते हैं।

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

4 of 15
दोपहर करीब 12.40: 37 सैलानियों और 02 टूरिस्ट गाइड के साथ ट्रेन शिमला की तरफ रवाना होती है।
विज्ञापन

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

5 of 15
दोपहर 12:55: पहले हाल्ट टकसान से कुछ ही दूरी पर दो डिब्बे रेल की पटरी से उतर जाते हैं और अफरा तफरी मच जाती है।
विज्ञापन

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

6 of 15
दोपहर 1.10: हादसे की सूचना रेलवे विभाग और पुलिस को तुरंत दी जाती है। परवाणू पुलिस सबसे पहले मौका संभालती है। स्थानीय मदद के हाथ उठते हैं। बचाव कार्य शुरू होता है।
विज्ञापन

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

7 of 15
दोपहर 1.30: स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस की गाड़ियां सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाती हैं। कुछ घायलों को मौके पर ही उपचार दिया जाता है।

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

8 of 15
मरने वाली महिलाओं में जान निकोलस (72) और लैरियन मैरिया (53) शामिल हैं। घायलों में जान स्टीफन (72), एंड्यू (61), राबर्ट (64), डीना (84), डीरिचर्ड (72), स्टीफन (63), ज्यूडियक हैलेक्स (75), क्रिस्टिन फ्रेज (60) शामिल हैं। सभी यूके सिटिजन हैं।

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

9 of 15
हादसे के बाद सही सलामत ट्रेन में मौजूद यात्रियों को कालका रेलवे स्टेशन स्थित धर्मशाला में लाया गया, जहां रेलवे के आला अधिकारियों ने उनसे हादसे के कारणों के बारे में जानने की कोशिश की।

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

10 of 15
रास्ता बंद होने के कारण कालका के लिए शिमला से आने वाली शिवालिक डीलक्स और मेल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

11 of 15
डीएम रेलवे दिनेश कुमार ने कहा कि कमिश्नर स्तर का अधिकारी मामले की जांच करेगा।

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

12 of 15
शनिवार को ब्रिटिश नागरिकों से भरी चार डिब्बों वाली चार्टर्ड ट्रेन पटरी से उतर गई। रेलवे का तकनीकी विभाग हादसा का कारण तीखा मोड़ बता रहा है। वहीं, चार डिब्बों वाली रेल में तेज रफ्तारी भी इस हादसे का कारण है, इसे नकारा नहीं जा सकता।

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

13 of 15
रेलवे विभाग सफाई में यह तर्क दे रहा है कि जब पटरी से डिब्बे उतरे तो दोनों डिब्बों में मौजूद अधिकांश सैलानी दरवाजे वाली साइड खड़े थे। जिस कारण ट्रेन अनियंत्रित होकर पटरी से उतरी। रेलवे विभाग के इस तर्क को नकारा नहीं जा सकता।

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

14 of 15
वहीं रेलवे पुलिस की मानें तो कालका शिमला विश्व धरोहर पर दौड़ने वाली टॉय ट्रेन को खिलौना समझने की सैलानी भूल न करें। मस्ती, रोमांच और उत्साह का सफर पल भर में मातम में बदल सकता है।
विज्ञापन

तस्वीरें: 15 मिनट में चीखों में बदला टॉय ट्रेन का सफर

15 of 15
अकसर पैसेंजर ट्रेन में लोग तीखे मोड़, टनल और ठंडी हवाओं के साथ शांत फिजाओं का नजारा देखने दरवाजों में खड़े हो जाते हैं। यही नहीं जान जोखिम में डालकर खिड़कियों से बाहर और दरवाजों पर खड़े होकर फोटोग्राफी भी करते हैं। तो कुछ तो ट्रेन को टॉय समझकर सर्पीले ट्रैक पर रेल के दरवाजों में ही बैठ जाते हैं। जो जाने अनजाने हादसे का शिकार होते हैं। हालांकि, रेलवे पुलिस समय समय पर चालान काटती है, लेकिन इसपर रोक नहीं सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें