फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिले-शिकवे दूर करने इस खास रिश्तेदार के घर पहुंचे रैना

विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना पत्नी और मां के साथ हिमाचल के कांगड़ा जिले के इंदौरा के मोहटली गांव में मामा के घर पहुंचे हैं। शादी के बाद रैना मामा के यहां आशीर्वाद लेने आए हैं। उनके आने की खबर मिलते ही गांव के लोग मामा खेमराज के घर पहुंच गए और रैना से ऑटोग्राफ लिए। रैना परिवार के साथ मटौर स्थित दूसरे मामा के साथ भी मोहटली में ही मिले। इनपुट: श्याम सुंदर, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन

गिले-शिकवे दूर करने इस खास रिश्तेदार के घर पहुंचे रैना

2 of 5
शुक्रवार को रैना मामा खेमराज के घर ही रुके। करीब एक साल पहले रैना परिणय सूत्र में बंधे थे। शादी समारोह में ननिहाल पक्ष को आमंत्रित न किए जाने से कई दिन तक चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

गिले-शिकवे दूर करने इस खास रिश्तेदार के घर पहुंचे रैना

3 of 5
बताया जा रहा है कि मामा की नाराजगी दूर करने के लिए रैना मोहटली गांव पत्नी और मां के साथ पहुंचे। रैना परिवार के साथ घर के अंदर मामा के साथ लंबी चर्चा करते रहे।

गिले-शिकवे दूर करने इस खास रिश्तेदार के घर पहुंचे रैना

4 of 5
मामा के घर से रात 12 बजे के करीब रैना को अचानक लौटना पड़ा। इसकी वजह यह रही कि...
विज्ञापन
विज्ञापन

गिले-शिकवे दूर करने इस खास रिश्तेदार के घर पहुंचे रैना

5 of 5
बीसीसीआई की रात को ट्रेनिंग कैप को लेकर रैना को ईमेल आई। मेल मिलते ही रैना परिवार सहित दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि यह कहा जा रहा था कि रैना धर्मशाला स्टेडियम भी जा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें