फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला फेस्ट का आगाज, स्कूली विद्यार्थियों सहित गायक अनुज शर्मा ने मचाया धमाल

Fri, 21 Sep 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
 राजधानी में शिमला फेस्ट 2018 का वीरवार को आगाज हुआ। ऐतिहासिक रिज मैदान पर छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित कश्मीरी नृत्य और पहाड़ी नाटी की प्रस्तुतियों के साथ शिमला फेस्ट का आगाज हुआ। 
विज्ञापन

2 of 8
चार दिवसीय शिमला फेस्ट की पहली सांस्कृतिक संध्या पर स्कूली छात्र-छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी। शहर के अलग-अलग स्कूलों की ओर से आए छात्र-छात्राओं ने शाम साढ़े चार बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दिए। 
विज्ञापन

3 of 8
छोटा शिमला स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी आयोजित कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी की ओर से राजस्थानी नृत्य, आंचल पब्लिक स्कूल दुधली की ओर से कश्मीरी नृत्य और पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं की ओर से चंबयाली नृत्य प्रस्तुत कर मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं। 

4 of 8
संस्कृत महाविद्यालय फागली, राजकीय कॉलेज चौड़ा मैदान और राजकीय कन्या कॉलेज (आरकेएमवी) के छात्र-छात्राओं के बीच इंटर कॉलेज फयूजन डांस प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
 
विज्ञापन

5 of 8
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कांगड़ा के हिमाचली डांस ग्रुप ने भी खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

6 of 8
सांस्कृतिक संध्या के दौरान स्टार नाइट पर प्रस्तुति देते हुए मशहूर हिमाचली गायक अनुज शर्मा ने कई हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गाने गाकर दर्शकों का दिल जीता। 
विज्ञापन

7 of 8
कार्यक्रम के दौरान पंडाल में श्रोताओं के लिए लगाई गई कुर्सियां खाली रही। केवल वीआईपी ब्लॉक व उसके पीछे की कुर्सियां ही भर पाई। जबकि देर संध्या तक चले इस कार्यक्रम को देखने के लिए कम संख्या में ही लोग पहुंच पाए।
विज्ञापन

8 of 8
स्टेज के पास बने गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा था। केवल पास लाए व्यक्ति को ही आगे के गेट से अंदर जाने दिया। वहीं पीछे के गेट पर महिला व पुरूष के जवान एक एक कर लोगों को अंदर प्रवेश करवा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें