मामले एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में महिला ने स्पष्ट बातें नहीं लिखी है अथवा किसी मौत के लिए जिम्मेवार नहीं ठहराया है। हालांकि महिला ने आत्महत्या करने की बात जरूर लिखी है, लेकिन बेटी की हत्या को लेकर सुसाइड नोट में कोई जिक्र नहीं किया है। चार लाइनों को आगे पीछे लिखा गया है, इन चार लाइनों में महिला ने रिश्तेदारों द्वारा जहर देने और बेटी को ड्रग्स देने का अस्पष्ट जिक्र किया है।