फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू: ईसी की बैठक से पहले हंगामा, गाड़ियों के आगे लेट गए छात्र, तस्वीरें

Wed, 20 Jul 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
एचपीयू में एसएफआई की भूख हड़ताल लगातार 106वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर छात्र ईसी सदस्यों की गाड़ियों के आगे भी लेट गए। कार्यकारी परिषद की बैठक में हिस्सा लेने आए दो सदस्यों की गाड़ियों को रोक कर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
एचपीयू में एसएफआई की भूख हड़ताल लगातार 106वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर छात्र ईसी सदस्यों की गाड़ियों के आगे भी लेट गए। कार्यकारी परिषद की बैठक में हिस्सा लेने आए दो सदस्यों की गाड़ियों को रोक कर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 7
कार्यकर्ताओं ने सदस्यों को भूख हड़ताल स्थल पर ले जाकर छात्राओं से मिलवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सदस्यों से मांग उठाई कि छात्रों की मांगों और समस्याओं को ईसी की बैठक में उठाया जाए। - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने सदस्यों को भूख हड़ताल स्थल पर ले जाकर छात्राओं से मिलवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सदस्यों से मांग उठाई कि छात्रों की मांगों और समस्याओं को ईसी की बैठक में उठाया जाए।

 
विज्ञापन

3 of 7
कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। कुलपति के विवि में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी को और तेज किया। - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। कुलपति के विवि में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी को और तेज किया।

 

4 of 7
करीब बीस मिनट यहां प्रदर्शन करने के बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय के बाहर पिछले 106 दिन से छात्रों की मंागों को लेकर चल रहे 48 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठी छात्राओं के सामने मुख्य सड़क पर बैठ कर गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी। - फोटो : अमर उजाला
करीब बीस मिनट यहां प्रदर्शन करने के बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय के बाहर पिछले 106 दिन से छात्रों की मंागों को लेकर चल रहे 48 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठी छात्राओं के सामने मुख्य सड़क पर बैठ कर गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी।
विज्ञापन

5 of 7
यहां से कुलपति कार्यालय भवन में बैठक स्थल तक जाने के लिए अपनी गाड़ी में आए शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा की गाड़ी रोक कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें अनशन पर बैठी छात्राओं के पास ले गए। यहां कार्यकर्ताओं ने सदस्यों को मांग पत्र सौंपा जिसमें मुख्य रूप से एक ही मांग थी कि कभी छात्रों की शिक्षक क्लास रूम जैसी आम समस्याओं को सुलझाने के लिए भी कार्यकारी परिषद की आपात बैठक बुलाओ। - फोटो : अमर उजाला
यहां से कुलपति कार्यालय भवन में बैठक स्थल तक जाने के लिए अपनी गाड़ी में आए शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा की गाड़ी रोक कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें अनशन पर बैठी छात्राओं के पास ले गए। यहां कार्यकर्ताओं ने सदस्यों को मांग पत्र सौंपा जिसमें मुख्य रूप से एक ही मांग थी कि कभी छात्रों की शिक्षक क्लास रूम जैसी आम समस्याओं को सुलझाने के लिए भी कार्यकारी परिषद की आपात बैठक बुलाओ।
विज्ञापन

6 of 7
इकाई सचिव विक्रम सहित संगठन के नेताओं ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। किरण चौहान ने कहा कि न्यायालय की फटकार के बाद कुलपति को शिक्षक भर्ती की मांग की गंभीरता समझ आई है, जिसे एसएफआई 106 दिनों से भूखे प्यासे रहकर समझाने का प्रयास कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
इकाई सचिव विक्रम सहित संगठन के नेताओं ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। किरण चौहान ने कहा कि न्यायालय की फटकार के बाद कुलपति को शिक्षक भर्ती की मांग की गंभीरता समझ आई है, जिसे एसएफआई 106 दिनों से भूखे प्यासे रहकर समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईसी सदस्यों को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
ईसी सदस्यों को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें