फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश हुआ अनशन पर बैठा छात्र, भड़के छात्रों ने किया चक्का जाम, तस्वीरें

Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 4
एचपीयू में एसएफआई के अनशन के दौरान एक कार्यकर्ता बेसुध हो गया। इसे विवि हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया, जहां से इसे आईजीएमसी भेज दिया गया है। इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने लाइब्रेरी के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने इन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया। - फोटो : अमर उजाला
एचपीयू में एसएफआई के अनशन के दौरान एक कार्यकर्ता बेसुध हो गया। इसे विवि हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया, जहां से इसे आईजीएमसी भेज दिया गया है। इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने लाइब्रेरी के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने इन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया।
विज्ञापन

2 of 4
इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हो गई। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। पुलिस के समझाने के बाद कार्यकर्ता वहां से उठे। एसएफआई का आरोप है कि प्रशासन अनशन पर बैठे छात्रों की परवाह नहीं कर रहा है। संगठन की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी के चलते एक छात्र बेहोश तक हो गया। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हो गई। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। पुलिस के समझाने के बाद कार्यकर्ता वहां से उठे। एसएफआई का आरोप है कि प्रशासन अनशन पर बैठे छात्रों की परवाह नहीं कर रहा है। संगठन की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी के चलते एक छात्र बेहोश तक हो गया।
विज्ञापन

3 of 4
कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल पर भी प्रदर्शन जारी रखा। एसएफआई ने आम छात्रों की 44 मांगों को लेकर शुरू किए क्रमिक अनशन को जारी रखा। हिंदी विभाग के छात्र सतीश को अनशन के दौरान चक्कर आ गया। 30वें दिन अनशन पर तनुज राणा, दीपक और सुरजीत बैठे। - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल पर भी प्रदर्शन जारी रखा। एसएफआई ने आम छात्रों की 44 मांगों को लेकर शुरू किए क्रमिक अनशन को जारी रखा। हिंदी विभाग के छात्र सतीश को अनशन के दौरान चक्कर आ गया। 30वें दिन अनशन पर तनुज राणा, दीपक और सुरजीत बैठे।
विज्ञापन

4 of 4
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे जब अनशन पर बैठे छात्रों को बदलने का समय हुआ तो इसी बीच सतीश कुमार अचानक बेसुध होकर गिर गया। इसे हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया। इसके बाद एसएफआई कार्यकर्ता भड़क गए। विवि प्रशासन के खिलाफ सड़क पर बैठक कर धरना दिया। इससे सड़क से प्रशासनिक भवन की ओर गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे जब अनशन पर बैठे छात्रों को बदलने का समय हुआ तो इसी बीच सतीश कुमार अचानक बेसुध होकर गिर गया। इसे हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया। इसके बाद एसएफआई कार्यकर्ता भड़क गए। विवि प्रशासन के खिलाफ सड़क पर बैठक कर धरना दिया। इससे सड़क से प्रशासनिक भवन की ओर गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें