कोटखाई गैंगरेप और मर्डर केस मामले में छात्रों ने आज शिक्षा बंद बुलाया है। सुबह से ही कॉलेज बंद का एलान किया गया है। यह बंद छात्रों की अपील पर किया गया है। एसएफआई रैलियां निकालकर इस मामले पर अपना विरोध जता रही है।
विज्ञापन
2 of 5
शिमला के सभी कॉलेजों में एसएफआई ने छात्रों के साथ मिलकर विशाल रैली भी निकाली है। संगठन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, असली आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
इसके अलावा एसएफआई की छात्रा कार्यकर्ता प्रदेश में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
4 of 5
शिमला के आरकेएमवी में सुबह ही छात्राओं ने गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कई छात्राएं कॉलेज पहुंची तो इन्हें भी एसएफआई कार्यकर्ताओं ने अपने आंदोलन में शामिल कर लिया। सभी छात्राएं पुलिसिया जांच पर भी सवाल उठा रही थी।
इसके बाद पहले डीसी ऑफिस के बाहर नारेबाजी हुई । फिर छात्रों की रैली रिज मैदान पर पहुंची। यहां गुड़िया के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। साथ ही सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भी छात्राओं ने नारेबाजी की।