फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट मामला: अदालत में युवतियों ने दिया ये बयान

Wed, 21 Nov 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
राजधानी शिमला के मालरोड पर चल रहे स्पा मामले में छह युवतियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। सभी युवतियों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

2 of 5
युवतियों ने अपने बयान में कहा कि वह मसाज का काम करती थीं। बयान के बाद सभी को वापस नारी निकेतन मशोबरा भेज दिया गया। युवतियों के बयान से पुलिस तफ्तीश को एक और सही दिशा मिल गई है और केस मजबूत बनता दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
 युवतियों के बयान पर ही पुलिस की आगे की तफ्तीश टिकी हुई थी। इसके साथ ही पुलिस ने स्वैप मशीन से मिले नंबरों के आधार पर बैंक खातों की डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है।

4 of 5
पुलिस ने एक डायरी भी बरामद की है जिसमें स्पा से जुड़ी कई जानकारियां दी गई हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को स्पा पर दबिश दी थी और वहां पर काम कर रही छह लड़कियों सहित स्पा मैनेजर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी मैनेजर का पुलिस ने तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले के हर पहलू पर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें