फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सास-बहू अपने घर में चला रही थीं देह व्यापार का धंधा

Sat, 18 Aug 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
1 of 6
चंबा कॉलेज के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ला में पांच महिलाओं को देह व्यापार का धंधा करते हुए गिरफ्तार किया है। सास-बहू अपने घर में इस धंधे को चलाती थीं। जिनके खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

2 of 6
पकड़ी गई महिलाओं का पुलिस मेडकिल करवा रही है। पुलिस को लंबे समय से सुल्तानपुर में देह व्यापार का धंधा होने की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर में रेड डाली। इस दौरान पांच महिलाओं को धंधा करते हुए पकड़ा गया। 

3 of 6
सभी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी रमन शर्मा भी मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला व उसकी बहू मिलकर इस धंधे को चलाती थी। उन्होंने देह व्यापार करने के लिए लड़कियों को भी रखा हुआ था।

4 of 6
इसकी भनक लगते ही पुलिस की टीम ने शुक्रवार को सुनियोजित तरीके से जाल बिछाते हुए दबिश दी। इस दौरान पांच महिलाओं को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिस स्थान पर महिलाएं धंधा चलाती थी। उससे कुछ ही मीटर की दूरी पर चंबा का डिग्री कॉलेज है। 

5 of 6
जहां पर छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाती हैं। ज्यादातर छात्राएं इसी रास्ते से होकर कॉलेज को जाती हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करके महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
 पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सुल्तानुपर में पांच महिलाओं को देह व्यापार का धंधा करते हुए गिरफ्तार किया गया है। सास-बहू इस धंधे को चलाती थी। उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें