फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

विज्ञापन
1 of 8
जिस्म की मंडी में हुस्न के हिसाब से एक रात की बोली लगती है। एजेंट ग्राहकों को व्हाट्सऐप से खूबसूरत कॉल गर्ल के फोटो भेजते हैं। किसी एक के चुनने के बाद पैसों को लेकर मोल भाव होता है। शिमला में पकड़े गए सेक्स रैकेट ने पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं..
विज्ञापन

व्हाट्सऐप से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

2 of 8
रैकेट के सदस्य कॉल गर्ल की फोटो व्हाट्सऐप के जरिये कस्टमर तक भेजते थे। कॉल गर्ल की खूबसूरती के हिसाब से पैसों का भुगतान किया जाता। काल गर्ल सौंपने से पहले पूरी रकम पहले ही ले ली जाती। एजेंट होटल के बाहर कॉल गर्ल को लग्जरी गाड़ी में छोड़ कर चला जाता और सुबह उसे तय समय में लेने आता। शिमला पुलिस फुल प्रूफ प्लानिंग के बाद ही इस हाईप्रोफाइल रैकेट को पर्दाफाश करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

व्हाट्सऐप से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

3 of 8
पुलिस पूछताछ में एजेंट ने खुलासा किया कि इस एसकोर्ट सर्विस को चलाने वाला वह अकेला नहीं है। एक महिला भी उसके साथ है जो उसे लड़कियां देती हैं। महिला ने अपना ठिकाना चंडीगढ़ में बना रखा है। पर्यटक सीजन में ही यह शिमला में सक्रिय हो जाते हैं। इंटरनेट के जरिये इन्हें कॉल गर्ल की डिमांड आती है। एजेंट लड़कियों को लेकर शिमला आता है। इन लड़कियों को शहर के अलग अलग होटल में ठहराया गया। खुद एजेंट दीपक सैणी उर्फ कुनाल कच्ची घाटी में स्थित एक होटल में ठहरता है।

व्हाट्सऐप से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

4 of 8
एसकोर्ट एजेंसी पूरी छानबीन करने के बाद ही किसी कस्टमर के पास कॉल गर्ल भेजते हैं। केवल हिमाचल के बाहर से आए लोगों को ही कॉल गर्ल मुहैया करवाते हैं। सबसे पहले वह कस्टमर के मोबाइल नंबर से यह पता लगाते हैं कि यह नंबर हिमाचल का है या फिर बाहर का। हिमाचल का होने पर यह मना कर देते हैं अगर बाहर का नंबर है तो कॉल गर्ल भेजने की बात करते हैं।
विज्ञापन

व्हाट्सऐप से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

5 of 8
पुलिस के डर से एसकोर्ट एजेंसी अपनी ओर से फुल प्रूफ सावधानी बरती है। सबसे पहले कस्टमर से पूछते हैं आप जिस होटल में ठहरे हैं उसका नाम बताओ, नाम बताने के बाद एजेंट उसका रूम नंबर पूछता है। इसके बाद एजेंट कस्टमर से उस होटल का मेन्यू व्हाट्स ऐप के जरिये भेजने के लिए कहता है।
विज्ञापन

व्हाट्सऐप से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

6 of 8
इतना सब करने के बाद जब एजेंट को यकीन हो जाता है कि इसमें पुलिस को कोई झोल नहीं तब वह कस्टमर के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप के जरिये 15 से 20 खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें भेजता है। पसंद आने पर सौदेबाजी होती है।
विज्ञापन

व्हाट्सऐप से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

7 of 8
सौदा पक्का होने के बाद एजेंट होटल के समीप लग्जरी कार में कस्टमर की बताई गई युवती को लेकर पहुंचता है। कस्टमर होटल से बाहर कार के पास बुलाता है। कार का थोड़ा सा शीशा सरकाता है और कस्टमर से बात करता है। वहीं पूरा अग्रिम भुगतान लेता है उसके बाद कॉल गर्ल को कार से उतर कर ग्राहक के साथ जाने को कहता है। कस्टमर बनी पुलिस के साथ एक कॉल गर्ल का सौदा 13 हजार में किया गया था।
विज्ञापन

व्हाट्सऐप से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

8 of 8
कस्टमर के साथ सौदेबाजी एजेंट करता है वह एक रात के 10 से 20 हजार वसूल करता है। लेकिन कॉल गर्ल को एक रात का तीन हजार फिक्स रहता है। इसके पीछे एसकोर्ट एजेंसी का तर्क रहता है कि कॉल गर्ल के रहने खाने पीने और ट्रांसपोर्टेशन का वह पूरा खर्च उठाते हैं और उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखते हैं। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि इस तरह की कई एसकोर्ट एजेंसी इंटरनेट पर हैं जो शिमला में कॉल गर्ल उपलब्ध करवाने का दावा करती है। फिलहाल मामले की हर पहलू पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें