फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में प्रकृति का कहरः गर्भवती समेत दो की मौत, 787 लोगों को सुरक्षित निकाला

Thu, 27 Sep 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/केलांग/चंबा
विज्ञापन
1 of 14
हिमाचल में कुदरत का कहर जारी है। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में तीन और लोगों की मौत हो गई। बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी के कारण चंबा और लाहौल में फंसे 787 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। 
विज्ञापन

2 of 14
भारी बर्फबारी के कारण लाहौल घाटी के विभिन्न हिस्सों में फंसे करीब 387 लोगों को बुधवार को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन बारालाचा के समीप केलिंग सराय में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। लाहौल घाटी में फंसे दो इस्राइली मूल के नागरिक निजी हेलीकॉप्टर से ही लाहौल घाटी से सुरक्षित निकले। 
विज्ञापन

3 of 14
अभी भी घाटी के विभिन्न हिस्सों में 300 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं, जो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षित हैं, लेकिन फंसे उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। रेस्क्यू किए 387 लोगों में से 31 को एयरलिफ्ट किया गया है। इनमें 16 पर्यटकों समेत तीन बच्चे भी शामिल हैं, जबकि बुधवार को 356 लोग रोहतांग टनल के जरिये मनाली पहुंचे हैं।

4 of 14
घाटी के विभिन्न क्षेत्रों और बारालाचा दर्रे के आसपास फंसे लोगों को निकालने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने लाहौल के सतींगरी हेलीपैड और बारालाचा के आसपास कुल पांच उड़ानें भरीं। इन उड़ानों से कुल 31 लोगों को कुल्लू के ढालपुर मैदान में स्थापित अस्थायी हेलीपैड तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

5 of 14
इनमें नॉर्वे के एनी क्रिस्टिव (53), पेर बोन्स, डेनमार्क के क्रिस्टिंसन (70), टवेनसन (56), जॉनसन (67) और रॉल्फ बेकर (53), भूटान के सोनम निरंजा (39), नेपाल के कुनामा लामा (54) और नवांग दोरजे (70), कोलकाता के जगदीश चक्रवर्ती (53), पिनाकी जोवर्द्धन (52), देहरादून के जालम सिंह (22), पांगी की सरिता (40), तुलदेई (21), जालम सिंह (37) और भादुल सिंह (43) पांगी, मनाली के सुंदर सिंह (28), कमल कुमार (42), पश्चिम बंगाल की पाला बनर्जी, सिद्धार्थ बनर्जी और सप्तर्षि बनर्जी (28), पटना के विनोद सिन्हा (68) और ओम प्रकाश (43) शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 14
बुधवार शाम को वायु सेना के हेलीकाप्टर ने एक और उड़ान भरते हुए सरचू से पांच महिलाओं और तीन छोटे बच्चों को कुल्लू पहुंचाया। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि लाहौल में फंसे अन्य लोगों को भी जल्द ही सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। मंगलवार शाम को 306 लोगों को रोहतांग टनल से रेस्क्यू किया था। 
विज्ञापन

7 of 14
चंबा के होली में चार दिन से फंसे 400 विद्यार्थियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 416 छात्र-छात्राएं और 400 शिक्षक अभी भी फंसे हुए हैं। वहीं किन्नौर के सांगला से भी छह लोगों को रेस्क्यू किया गया। 

8 of 14
कुल्लू जिले में नदी-नालों में आई बाढ़ के बीच दो लोग बह गए। इनमें से एक का शव बरामद हो गया है, जबकि एक लापता है। प्रीणी में चरान के लिए आया मोहम्मद शाहवाद पुत्र अब्दुल निवासी गांव सुरजन डाकघर झलोल जिला कठुआ (जम्मू कश्मीर) अपने दो साथियों के साथ काम कर रहा था।

9 of 14
इस बीच वह बाढ़ की चपेट में आ गया। जिसे प्रीणी नाले में स्थानीय लोगों ने देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। वहीं मनाली के क्लब हाउस से बही एक कार में चालक के होने की सूचना पुलिस को मिली है। हालांकि लापता का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। लापता की पहचान हमीरपुर जिला के बदोई निवासी सुशील कुमार पुत्र ऋषि राज के रूप में हुई है।

10 of 14
बुधवार को लाहौल घाटी से 387 लोगों को रेस्क्यू किया गया। बीआरओ के करीब 250 लोगों के लिए राशन भिजवाया गया है। कुंजुम दर्रे पर भी हेलीकाप्टर से खाने-पीने की सामग्री के पैकेट गिराए गए हैं। प्रदेश में बंद पड़ी 373 सड़कों में से करीब 200 खोल दी गई हैं। अन्य सड़कें दो-तीन दिन में बहाल होंगी।- मनीषा नंदा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन 

11 of 14
होली में फंसे बच्चों में से 25 गले में दर्द, खांसी, सर्दी-जुकाम की चपेट में आ गए हैं। बीएमओ भरमौर डॉ. अश्वनी बच्चों के स्वास्थ्य जांच व उनके इलाज के लिए मौके पर ही मौजूद रहे। 

12 of 14
शिमला जिले के डोडरा क्वार से सांगला की तरफ निकले छह युवकों के ट्रैकिंग दल को आईटीबीपी की 50वीं वाहिनी के पांच जवानों सहित पुलिस थाना सांगला की रेस्क्यू टीम ने ढूंढ लिया है। उक्त युवकों का दल बर्फबारी होने के चलते रूपीन घाटी के समीप फंस गया था। 

13 of 14
युवकों को रेस्क्यू टीम ने बुधवार को करीब तीन बजे खोज निकाला और उन्हें जूस, केले इत्यादि खिलाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सभी युवकों की हालात दुरुस्त बताई जा रही है। इन युवकों को रूपीन घाटी पार कर सांगला लाया जाएगा। 
 
विज्ञापन

14 of 14
हिमाचल में मौसम साफ होते ही मानसून के विदा होने की तैयारी शुरू हो गई है। तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश से मानसून के जाने का पूर्वानुमान है। दो अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें