उनकी तलाश में आईटीबीपी, भारतीय सेना, जिला प्रशासन और पुलिस के करीब 150 लोग जुटे हुए हैं। बुधवार को दिन भर रेस्क्यू टीम लापता जवानों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि नमज्ञा में हिमस्खलन की चपेट में आने से भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। शहीद हुए जवान को पूह स्थित आर्मी हेडक्वार्टर लाया जा रहा है।