मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने कहा है कि उन्हें दी गई सूचना के अनुसार शिपकिला के पास हिमखंड गिर गया। आईटीबीपी के डेढ़ सौ जवान इन्हें निकालने में जुटे हैं। एक जवान को हिमखंड के नीचे से बाहर निकाला गया, मगर पूह के पास इस जवान का देहांत हो गया।