हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के डैहर स्थित विवेकानंद स्कूल की बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में 32 स्कूली बच्चों समेत 34 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद यहां चीख पुकार और अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
2 of 6
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और अभिभावक बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में घायल बच्चों उपचार के लिए सीएचसी डैहर, एसीसी अस्पताल बरमाणा व नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पहुंचाया। हादसे का कारण स्कूली बस की तेज रफ्तार और ओवर टेक करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
घायल स्कूली बच्चों में अधिकतर बिलासपुर जिला से संबंधित है। जो डैहर स्थित विवेकानंद स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार डैहर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी।
4 of 6
इस दौरान जब बस समलेहू के निकट पहुंची कि चालक नरेश कुमार ने एक निजी बस को तेज रफ्तारी के साथ ओवरटेक करने का प्रयास किया और इस दौरान वह नियंत्रण खो बैठा। इससे बस निर्माणाधीन फोरलेन से करीब 50 फीट नीचे लुढ़क गई।
विज्ञापन
5 of 6
बच्चों की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस से बच्चों को बाहर निकालना आरंभ किया और उन्हें वाहनों में डालकर नागरिक अस्पताल सुंदरनगर, एसीसी अस्पताल बरमाणा और सीएसची डैहर में पहुंचाया।
हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम राजीव कुमार व डीएसपी संजीव भाटिया भी मौका स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने राहत कार्यो का जायजा लिया। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर नागरिक अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना और घायलों को सरकार की ओर से फौरी सहायता भी प्रदान की। उन्होंने प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन को सभी बच्चों की उपचार निशुल्क करने के भी निर्देश दिए।