नदी किनारे टहलने गए इंजीनियरिंग छात्र ने मरने से पहले अपनी एक सेल्फी भी दोस्तों को मैसेज की थी। साथ ही एक मैसेज भी भेजा था। मगर इसके बाद ये वापस नहीं लौट पाया। इसकी लाश नदी में तैरती मिली। पूछताछ में दोस्तों को भेजे गए इस मैसेज का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस के अनुसार हिमाचल के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी) के बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्तों को नदी किनारे की अपनी सेल्फी भेजकर यह छात्र वापस हॉस्टल नहीं लौट पाया। इसकी ऊहल नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
वह वाराणसी के मोनी कालरा शिवाला (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार छात्र दीप प्रकाश (19) आईआईटी परिसर के पराशर बी-वन हॉस्टल में अपने दो सहपाठियों के साथ रहता था। गत वीरवार दोपहर को लैब से निकलकर वह दोस्तों के साथ हॉस्टल के कमरे में पहुंचा।
4 of 7
इसके बाद अकेला ऊहल नदी की ओर चला गया। शाम को करीब तीन बजे उसने नदी किनारे से सेल्फी दोस्तों को व्हाट्सऐप पर भेजी। शाम चार बजे दोस्तों को मेसेज किया कि 'वह वापस आ रहा है', लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। दीप प्रकाश की बहन ने शाम को भाई के मोबाइल पर फोन किया। फोन रिसीव न करने पर उसने दोस्तों से संपर्क किया।
विज्ञापन
5 of 7
रात दस बजे रोल कॉल में भी दीप प्रकाश हॉस्टल में नहीं मिला। इसके बाद दोस्तों और आईआईटी सिक्योरिटी ने तलाश शुरू की और कमांद पुलिस को सूचित किया। दोस्तों को व्हाट्सऐप पर भेजी फोटो के आधार पर ऊहल नदी किनारे तलाश शुरू की गई। पिपुल प्वाइंट के पास दीप प्रकाश का शव पानी में मिला। नदी किनारे पर एक पत्थर पर मोबाइल और जैकेट रखी थी।
विज्ञापन
6 of 7
वीरवार मध्यरात्रि को ही पुलिस ने नदी से शव को निकाला। डीएसपी पधर अनिल धौलटा ने बताया कि दीप प्रकाश अकेले ही ऊहल नदी किनारे गया था। दोस्तों को भेजी सेल्फी के आधार पर पुलिस ने रात को शव नदी से निकाला। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि नदी में डूबकर छात्र की मौत हुई है। कहा कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां पानी 12 से 13 फीट गहरा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार डॉ. विशाल चौहान ने कहा कि दीप प्रकाश बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था। वह पराशर बी-वन हॉस्टल में रहता था। छात्र वीरवार शाम को अकेले ऊहल नदी किनारे चला गया था। दीप प्रकाश बीटेक का होनहार छात्र था। उन्होंने छात्र की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया।