एक अप्रैल से बैंक के एक नियम में बदलाव किया गया है। यदि आपका भी बैंक में खाता है तो अब मिनिमम बैलेंस न रखने पर आपको फाइन लगेगा। हम बात कर रहे हैं देश के सबसे बड़े बैंक यानि एसबीआई की। एसबीआई ने कई नियमों में बदलाव किया है। आइए एक एक कर जानते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
एसबीआर्इ ने खातों में न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया है। हिमाचल में बैंक के एक बड़े अधिकारी के अनुसार न्यूनतम बैंलेंस न रहने पर ग्राहकों को फाइन देना होगा। एक अप्रैल यानि शनिवार से यह नियम लागू हो जाएगा। अप्रैल से पेनल्टी देनी होगी।
विज्ञापन
3 of 7
मेट्रोपॉलिटन शहरों में रहने वाले लोगों को 5000, शहरी क्षेत्रीय लोकों को 3000, अर्धशहरी क्षेत्रीय लोगों को 2000 और ग्रामीण इलाकों के लोगों के खाते में कम से कम 1000 रुपये रखने होंगे।
4 of 7
फाइन अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस और उसमें कमी के बीच अंतर पर आधारित होगा। मेट्रो शहरों में यदि न्यूनतम बैलेंस में 75 प्रतिशत से अधिक की कमी होगी तो सर्विस टैक्स के साथ 100 रुपए का फाइन देना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
s
यदि न्यूनतम बैलेंस में कमी 50-75 प्रतिशत के बीच है तो सर्विस टैक्स के साथ 75 रुपए का फाइन देना होगा। वहीं 50 प्रतिशत से कम बैलेंस होने पर सर्विस टैक्स के साथ 50 रुपए का फाइन अदा करना होगा।
विज्ञापन
6 of 7
ग्रामीण क्षेत्रों में 20-50 रुपये के बीच वसूले जाएंगे। बैंक एक अप्रैल से एक महीने के अंदर ब्रांच से तीन से ज्यादा नकद लेनदेन करने पर 50 रुपये चार्ज करेगा। अभी भी यह चार्ज लगता है और अब इसे नया रूप दिया जाएगा।