निशा अग्रवाल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि उन्हें कई टास्क मिले हैं। इन्हें वे पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने टैलेंट के दम पर इस स्पर्धा को जितने की कोशिश करेंगी। निशा ने कहा कि यदि वह इस स्पर्धा को जीत जाती हैं तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।