फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: सामने आए रूम नं. 203 के राज, हिमाचल में यहीं रूके थे मुस्कान-साहिल; मालिक की जुबानी पूरी कहानी

Sat, 22 Mar 2025 06:04 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, शिमला

सार

होटल संचालक अमन कुमार ने बताया कि इन दोनों के साथ इनका कैब ड्राइवर भी था। आमतौर पर पर्यटक कसोल में नई जगहों को देखने और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आते हैं, लेकिन यह दोनों कमरा नंबर 203 में ही पूरे दिन रहते थे और पूरे दिन में एक बार ही बाहर निकलते थे।
विज्ञापन
1 of 6
साहिल शुक्ला और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मेरठ हत्याकांड में हर रोज नई नई जानकारियों सामने आ रही हैं। अब इस केस में पता चला है कि पति सौरभ राजपूत की हत्या के बाद पत्नी मुस्कान अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ 10 मार्च को हिमाचल के कसोल पहुंची थी। होटल पूर्णिमा में छह दिन तक रहे। इस दौरान बहुत कम बाहर निकले। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, होटल में कमरा बुक करते वक्त साहिल शुक्ला और मुस्कान ने एक दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर बताया था। दोनों ने 16 मार्च को होटल छोड़ा था।
विज्ञापन

2 of 6
डांस करती मुस्कान - फोटो : वीडियो ग्रैब
कमरा नंबर 203 में रहते थे पूरे दिन
होटल संचालक अमन कुमार ने बताया कि इन दोनों के साथ इनका कैब ड्राइवर भी था। आमतौर पर पर्यटक कसोल में नई जगहों को देखने और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आते हैं, लेकिन यह दोनों कमरा नंबर 203 में ही पूरे दिन रहते थे और पूरे दिन में एक बार ही बाहर निकलते थे। यह बहुत ही असामान्य था। 
विज्ञापन

3 of 6
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कमरा तक नहीं करवाते थे साफ 
अमन कुमार ने बताया कि वे किसी से नहीं मिले, होटल के कर्मचारियों को कमरा साफ करने नहीं दिया और कर्मचारियों के साथ बहुत कम बातचीत की। उन्होंने बताया कि चेक आउट के दौरान दोनों ने होटल संचालक से कहा कि वे मनाली से आए हैं और उत्तर प्रदेश वापस जाएंगे।

4 of 6
आधी रात को साहिल के लिए मुस्कान ने मंगवाया था केक - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान ने कसोल में साहिल का बर्थडे मनाया
जांच में सामने आया कि इस दौरान मुस्कान ने कसोल में साहिल का जन्मदिन मनाया था। इसके लिए कैब चालक से केक मंगाया। वहीं, कैब चालक अजब सिंह ने बताया कि 4 मार्च में करीब शाम सात बजे मेरठ से निकले थे। यहां से शिमला पहुंचे। तीन दिन शिमला में रहे। यहां से कुल्लू मनाली गए। ये दोनों लोग रास्ते में घूमते थे, रोजाना शराब पीते थे। उसने बताया कि 17 मार्च को सुबह करीब 10 बजे मेरठ वापस आए।
विज्ञापन

5 of 6
ड्राइवर से मंगवाया था केक - फोटो : अमर उजाला
साहिल को बर्थडे पर सरप्राइज करना चाहती थी मुस्कान
मुस्कान ने ड्राइवर से कहा कि कहीं से भी केक ले आए। यह भी कहा कि उसे फोन न करे केवल मेसेज पर बता दें कि केक मिला या नहीं। अगर केक मिल जाए तो हमारे रूम पर आ जाना और कहना कि हमारा ये सामान है, रख लो। माना जा रहा है कि मुस्कान इस तरह से केक मंगाकर जन्मदिन पर साहिल को सरप्राइज करना चाहती थी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कातिल साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
कैब ड्राइवर ने बनाए थे दोनों के वीडियो
ब्रहमपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि मुस्कान और साहिल शहर के शिवा ट्रैवर्ल्स से कार बुक करा कर हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। वहां पर दोनों शिमला, मनाली, कसोल वैली आदि स्थानों पर ठहरे थे। 13 दिन बाद 17 मार्च को दोनों मेरठ लौटे थे। दोनों ने कार चालक को 54 हजार रुपये का भुगतान किया था। दोनों के डांस करने और जश्न मनाने के वीडियो कार चालक ने बनाए थे। कार चालक से भी पूछताछ की जाएगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सभी वीडियो को पुलिस ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है। कार चालक समेत अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें