मनाली में ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग के दौरान हजारों की संख्या में आए फैंस से बचने के लिए सलमान ने अनोखा तोड़ निकाला। पहले तो लोगों को इसका एहसास नहीं हुआ लेकिन शूटिंग सेट पर देखा तो सभी दंग रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
इन दिनों बजरंगी भाईजान सलमान खान के मनाली पहुंचने की खबरों के बीच शूटिंग स्थल पर भारी जमावड़ा लगने लगा है। आलम यह है कि फैंस की सीटियों और शोरगुल के बीच शूटिंग को भी बाधा पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
3 of 7
बताया जा रहा है कि सलमान 15 दिन के भीतर मनाली में शूटिंग पूरा करना चाहते हैं। इसके बाद वह बिग बॉस के लिए वापस मुंबई लौट जाएंगे। इसीलिए इन दिनों सिर्फ सलमान पर ही फिल्म के सारे सीन फिल्माए जा रहे हैं। लेकिन उनके प्रशंसक भारी तादाद में यहां पहुंच रहे हैं।
4 of 7
शूटिंग बिना किसी रुकावट समय से पूरी हो, इसके लिए सलमान ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। सलमान स्वयं सेट पर बने ग्रीन रूम में जाकर सीन की रिहर्सल कर रहे हैं, जबकि अपने डुप्लीकेट को जनता के बीच भेजकर वे ऑटोग्राफ दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
फोटो खिंचवा कर सेट से भीड़ को कम करने के काम में लगा रहे हैं। असली और नकली सलमान का खुलासा दरअसल उस वक्त हुआ जब दोपहर एक बजे नग्गर की ओर निकल रहे सलमान खान पतलीकूहल में बीडीओ ऑफिस के समीप जाम में फंस गए।
विज्ञापन
6 of 7
ऐसे में लोगों ने उन्हें घेर लिया, लेकिन सलमान के डुप्लीकेट ने खुलकर लोगों से हेलो हाय करनी शुरू कर दी। जाम खुलते ही पुलिस की सुरक्षा में असली सलमान आगे निकल गए, जबकि डुप्लीकेट सलमान को लोगों ने घेरे रखा। मामला बढ़ता देख यूनिट के कुछ लोग आकर डुप्लीकेट सलमान को वाहन में बिठा कर अपने साथ ले गए। जितने समय डुप्लीकेट सलमान जनता से घिरे रहे। उतनी देर में असल सलमान ने नग्गर के समीप शॉट देने शुरू कर दिए।
इसकी पोल बाद में खुली जब दो सलमान को एक साथ देखकर लोग हैरान रह गए। वहीं, फिल्म के सहनिदेशक निलेश जादवानी ने बताया कि स्टंट सीन के लिए सलमान के डुप्लीकेट को साथ रखना लाजमी है। उन्होंने कहा कि सलामन फैंस का दिल रखने के लिए जब खुद हाजिर नहीं हो पाते तो उन्हें भारी दिल से डुप्लीकेट को सामने लाना पड़ता है।