फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोन के साथ अब रैंप पर दिखेगा चांदनी का जलवा, तस्वीरें

Wed, 07 Sep 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 7
न्यूयार्क फैशन वीक में रैंप पर वॉक करने वाली पहली वॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के साथ हिमाचल की इंडियन प्रिंसेस-2014 चांदनी शर्मा भी रैंप पर वॉक कर धमाल मचाएंगी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मैनहटन न्यूयार्क में होने वाले एफटीएल मोडा न्यूयार्क फैशन वीक एसएस 17 में मशहूर डिजाइनर अर्चना कोचर के शो में रैंप पर सनी लियोन के साथ चांदनी शर्मा रैंप पर अपनी अदा के जलवे बिखेरेंगी। अर्चना कोछड़ के अनुसार चांदनी शर्मा रैंप पर वॉक करने वाली मॉडल में से एक होंगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
हिमाचल की बेटी की इस उपलब्धि पर उसके परिजनों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है। चांदनी शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा है कि वे अर्चना कोचर के शौ में रैंप पर वॉक करने को लेकर उत्साहित हैं।

 

4 of 7
चांदनी शर्मा हिमाचल के मंडी जिला के गोहर उपमंडल से संबंध रखती हैं। चांदनी शर्मा इन दिनों मुंबई में ग्लैमर की दुनिया में धूम मचा रही हैं। मशहूर डिजाइनर अर्चना कोचर के अनुसार वर्ष 2014 में उन्होंने चांदनी शर्मा को इंडियन प्रिंसेस का ताज पहनते हुए देखा था और उन्हें विश्वास है कि वे अपने कैरियर में काफी आगे तक जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 7
चांदनी शर्मा ने बर्लिन में इंटर कांटिनेंटल में भाग लेकर देश विदेश की सुंदरियों को मात दी थी। इसके बाद उसने मलेशिया में ड्रीम गर्ल आफ द ईयर इंटरनेशनल का ताज पहना था और मिस जिंटल वेलनेस के खिताब पर भी मलेशिया में कब्जा किया था।

 
विज्ञापन

6 of 7
वर्ष 2016 के लिए चल रहे इंडियन प्रिंसेस के आडिशन में गोहर की चांदनी शर्मा बतौर जज की भूमिका निभा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चांदनी शर्मा के पिता गुलाब चंद ने न्यूयार्क वीक में चांदनी के रैंप पर वॉक करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मशहूर फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर के डिजाइन किए परिधानों के साथ चांदनी रैंप पर अपनी अदा के जलवे बिखेरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें