'बिग बॉस' के डर से 12 घंटे में दुबई से मनाली पहुंचे सलमान, तस्वीरें
Sun, 04 Sep 2016 06:40 PM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 6
टीवी शो बिग बॉस-10 के लाइव ऑन एयर जाने की घड़ियां नजदीक आने से बालीवुड स्टार सलामन खान को 12 घंटे के भीतर दुबई से मनाली पहुंचना पड़ा है।
- फोटो : अमर उजाला
टीवी शो बिग बॉस-10 के लाइव ऑन एयर जाने की घड़ियां नजदीक आने से बालीवुड स्टार सलामन खान को 12 घंटे के भीतर दुबई से मनाली पहुंचना पड़ा है। मनाली में सलमान की एक झलक पाने के लिए पर्यटक समेत स्थानीय फैंस बेताब दिखे।
ये भी पढ़ें, BSNL का बंपर प्लान, अब बस एक रुपए में मिलेगा 1 GB डाटा
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान शुक्रवार को दिनभर दुबई में अपने छोटे भाई सोहेल खान द्वारा नवाजुदीन सिदिकी को लेकर बनाई गई फ्रि की अली नामक फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहे। शाम आठ बजे दुबई से फ्लाइट लेकर वे मुंबई होते हुए सुबह आठ बजे भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर उतरने के दो घंटे बाद सेट पर पहुंच गए।

3 of 6
बताया जा रहा है कि अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म होने के चलते सलमान खान का पहले टयूबलाइट के लिए ढ़ाई माह तक कश्मीर में शूटिंग करने का कार्यक्रम था। लेकिन 15 दिन कश्मीर की अशांति की भेंट चढने के बाद सलमान का शूटिंग शेड्यूल गड़बड़ाने लगा।

4 of 6
वहीं बिग बॉस-10 के सितंबर माह के आसपास लाइव ऑन एयर जाने की घोषणा ने सलमान खान पर इतना दबाव बनाया हुआ है कि वे बिलकुल भी समय व्यर्थ नहीं गंवाना चाहते। इसके चलते अब सलमान दो माह के बजाए एक माह में ही अपने हिस्से की शूटिंग निपटाने जा रहे हैं। जबकि हिरोइन समेत अन्य कलाकारों के अकेले के सीन सलमान के बाद फिल्माए जाएंगे।

5 of 6
सलमान खान के टाइट शेड्यूल का आलम यह है कि वे जिंदगी में पहली बार गणेश चतुर्थीं मुंबई के बजाए मनाली में मनाते नजर आएंगे। फिल्म समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान खान के रहन-सहन और खानपान की खास व्यवस्था की जा रही है।

अभिनेता सलमान के बहनोई आयुष भी उनके साथ भुंतर एयरपोर्ट में साथ दिखे। दिनभर आयुष सलमान के साथ ही नजर आए। आयुष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र हैं। जबकि पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के बेटे हैं। आयुष की शादी सलमान की लाडली अर्पिता खान के साथ हुई है।