फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन अर्पिता की खातिर इस काम के लिए भी राजी हुए सलमान

विज्ञापन
1 of 9
जमानत मिलने के बाद अपनी नई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे सलमाल खान अपनी बहन अर्पिता की खुशी के लिए एक और काम करेंगे। उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है। बहन अर्पिता ने खुद उन्हें मनाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

बहन अर्पिता की खातिर इस काम के लिए भी राजी हुए सलमान

2 of 9
दरअसल बालीवुड के बजरंगी भाईजान सलमान खान की बहन अर्पिता शादी के बाद पहली बार हिमाचल के मंडी स्थित अपनी ससुराल आ रही हैं। यहां उनके लिए एक शाही रिसेप्‍शन पार्टी दी जानी है। अर्पिता के साथ गिने चुने रिश्तेदार उन्हें छोड़ने आने वाले थे।

विज्ञापन

बहन अर्पिता की खातिर इस काम के लिए भी राजी हुए सलमान

3 of 9
यह पार्टी 25 मई को होगी। इसके लिए अर्पिता, आयुष और उनके रिश्तेदार 24 मई की शाम को मंडी पहुंच जाएंगे। अर्पिता के लिए यह पहला अनुभव है जब वह ससुराल में कदम रखने जा रही है। ऐसे में उन्हें सलमान की कमी खल रही थी।

बहन अर्पिता की खातिर इस काम के लिए भी राजी हुए सलमान

4 of 9
उन्होंने सलमाल को भी इस पार्टी में शामिल होने के लिए कहा। व्यस्त होने के कारण सलमान के लिए ये मुश्किल था मगर उन्होंने समय निकालकर बहन की खुशी के लिए पार्टी में शामिल होने के ‌लिए हां कर दी। वह खुद बहन को ससुराल छोड़कर जाएंगे। इससे अर्पिता बेहद खुश है।
विज्ञापन

बहन अर्पिता की खातिर इस काम के लिए भी राजी हुए सलमान

5 of 9
शादी के सात माह बाद अर्पिता पहली बार अपने ससुराल आ रही हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम, पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने 25 मई को आयूष-अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी जिमखाना क्लब पड्डल में रखी है।
विज्ञापन

बहन अर्पिता की खातिर इस काम के लिए भी राजी हुए सलमान

6 of 9
बताया जा रहा है कि रिसेप्शन पार्टी में सलमान के अलावा अरबाज खान, सोहेल खान, मलाइका अरोड़ा, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, सलीम, हेलेन, सलमा सहित अन्य करीबी सदस्यों के शामिल की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

बहन अर्पिता की खातिर इस काम के लिए भी राजी हुए सलमान

7 of 9
इस पार्टी में प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों को बुलाया है। निमंत्रण पत्र में प्रीतिभोज (धाम) का न्योता दिया गया है।

बहन अर्पिता की खातिर इस काम के लिए भी राजी हुए सलमान

8 of 9
रिसेप्शन को यादगार बनाने के लिए पहाड़ी नाटी के साथ लोकगीतों की महफिल सजेगी। खान परिवार को हिमाचली लोक संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा। विशेष नाटी दल, लुड्डी सहित अन्य लोक दल बुलाए हैं। मंडयाली धाम भी परोसी जाएगी जिसमें लोकल डिश सेपू बड़ी और बदाणा का मीठा के अलावा अन्य लजीज पकवान परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

बहन अर्पिता की खातिर इस काम के लिए भी राजी हुए सलमान

9 of 9
साज-सज्जा भी हिमाचली, मंडयाली संस्कृति के अनुरूप ही होगी। आयूष के बड़े भाई आश्रय शर्मा ने बताया कि खान परिवार के सभी सदस्य रिसेप्शन पार्टी में आ रहे हैं। सलमान खान की ओर से भी पार्टी में आने की हामी भरी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें