सैलानियों के लिए खुशखबरी आ गई है। आखिरकार रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यहां अभी भी 3 फीट से ज्यादा बर्फ जमी है। बुधवार से रोहतांग को सैलानियों के लिए खोला जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
सैलानी अब परमिट लेकर बर्फ से लकदक दर्रे में मौज-मस्ती कर सकेंगे। इन दिनों रोहतांग पर करीब 3 फीट से ज्यादा बर्फ है। रोहतांग के खुलने की सूचना से पहले ही यहां सैलानियों का पह़ुंचना शुरू हो गया है। अगले कुछ दिन ही सैलानी यहां आकर मौज मस्ती कर पाएंगे। आगे जानें कैसे मिलेगा परमिट-
विज्ञापन
3 of 7
रोहतांग के लिए एक दिन के परमिट पर रोजाना 1200 वाहन ही जा सकेंगे। 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहनों को पहले आओ, पहले पाओ आधार पर परमिट मिलेगा। परमिट ऑनलाइन ही मिलेंगे। इसे पर्यटक या टैक्सी ऑपरेटर कोई भी ले सकता है।
4 of 7
अभी तक सैलानी मढ़ी तक ही जा रहे थे। अब बर्फबारी से दर्रा बंद होने तक सैलानी रोहतांग जा सकेंगे। मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को और सरल बनाया गया है। आगे जानिए कितनी है परमिट फीस-
विज्ञापन
5 of 7
परमिट फीस 500 रुपये है। छोटे वाहनों से 50 रुपये और बस या बड़े वाहनों से 100 व्यस्तता (कंजेशन) शुल्क लिया जाएगा। मनाली से वाया रोहतांग केलांग-लेह जाने वाले वाहन बिना परमिट जा सकेंगे। उनसे सिर्फ कंजेशन शुल्क ही वसूला जाएगा। लाहौल-स्पीति और पांगी के स्थायी निवासियों को कंजेशन शुल्क की भी छूट रहेगी, लेकिन वे रोहतांग में नहीं रुक पाएंगे।
विज्ञापन
6 of 7
रोहतांग परमिट या टूरिज्म डेवलपमेंट काउंसिल मनाली (हिप्र) की साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वेबसाइट पर रोज सुबह 6.00 से 9.00 बजे तक पेट्रोल के 400 और डीजल के 200 वाहनों को परमिट मिलेंगे। सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक भी पेट्रोल और डीजल के क्रमश: 400 व 200 वाहनों को परमिट दिए जाएंगे। वेबसाइट पर मनाली ग्रीन टैक्स की अदायगी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। इसके अलावा ग्रीन टैक्स बैरियर पर कैश या कैशलेस अदायगी भी कर सकेंगे।
एनजीटी के आदेश पर रोहतांग दर्रे में खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं है। यहां बने ढावों और रेहडि़यों को हटा दिया गया है। मढ़ी में ही सैलानी खा-पी सकते हैं। परमिट के तहत सैलानियों को शाम को हर हालत में रोहतांग से लौटना होगा।