फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभागा नदी: अब पर्यटक रिवर राफ्टिंग का उठाएंगे लुत्फ, विशेषज्ञों की टीम ने किया ट्रायल

Thu, 02 Sep 2021 02:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 4
चंद्रभागा नदी पर रिवर राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में चंद्रभागा नदी पर अब पर्यटक रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। बुधवार को लाहौल की आउटडोर एडवेंचर कंपनी ने ऋषिकेश के राफ्टिंग विशेषज्ञों की टीम के साथ चंद्रभागा नदी पर राफ्टिंग का ट्रायल किया है। ट्रायल के सफल रहने से अब ब्यास के साथ चंद्रभागा नदी में राफ्टिंग हो सकेगी।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
एडवेंचर कंपनी के संचालक टशी और ऋषिकेश के विशेषज्ञों ने कहा कि इन दिनों चंद्रभागा नदी में पानी का जलस्तर बेहतर है और राफ्टिंग के लिए सुरक्षित है।  उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग बनने के बाद लाहौल में पर्यटन गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि लाहौल में न केवल विंटर पर्यटन की प्रबल संभावनाएं है, बल्कि रिवर राफ्टिंग का भी सैलानी आनंद के सकेंगे। टशी ने कहा कि चंद्रभागा नदी पर बुधवार को राफ्टिंग का सफल ट्रायल रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन से घाटी में पर्यटन के साथ युवाओं को भी स्वरोजगार मिलेगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि अटल टनल बनने के बाद लाहौल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें