बर्फ से ढकी वादियों के बीच शून्य से 12 डिग्री नीचे माइनस तापमान में ठंड को शिकस्त देकर पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर भव्य मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन
2 of 7
बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के भीतर तमाम सड़कें बंद होने के कारण लाहौल के लोग इस समारोह में शरीक नहीं हो सके।
विज्ञापन
3 of 7
लिहाजा केलांग पंचायत के तहत स्कूलों के छात्र और लोगों ने गणतंत्र दिवस मनाया।
4 of 7
उपमंडल अधिकारी केलांग अमर नेगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मार्च पास्ट की सलामी ली। गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए नेगी ने कहा कि विषम भौगोलिक पृष्ठभूमि के बावजूद लाहौल स्पीति विकास की नई गाथा लिख रहा है। लाहौल स्पीति को आज पूरे देश मे विकास का आदर्श माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
कहा कि जनजातीय इलाकों में विकास के लिए जनजातीय उप योजना के तहत प्रदेश के बजट का 9 फीसदी हिस्सा खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान जिला में विभिन विकास कार्यों के लिए जनजातीय उप योजना के बजट से 37 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
कड़ाके की ठंड के बीच स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक पेश कर खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर विभिन खेलों में अव्वल रहे खिलाड़ियों को एसडीएम ने पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर टीएसी मेंबर नवांग उपासक, डीएसपी हरीश शर्मा, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।