राजधानी शिमला से अपर शिमला का संपर्क फिर कट गया है। लाहौल, किन्नौर, शिमला, कुल्लू, चंबा और मंडी के कई गांव अलग-थलग हो गए हैं। पहाडों की रानी शिमला एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते पूरा हिमाचल ठंड से कांप गया है।