फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक हजार युवाओं को नौकरी देंगी नामी कंपनियां, 21 हजार वेतन

Thu, 20 Dec 2018 07:33 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 6
औद्योगिक नगरी कालाअंब स्थित हिमालयन शैक्षणिक संस्थान में 23 दिसंबर को मेगा रोजगार मेला होगा। इस दौरान नामचीन कंपनियां अपने-अपने संस्थानों एवं इकाइयों में एक हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
10वीं पास अथवा इससे ऊपर किसी भी तरह की उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। हिमालयन संस्थान के प्रतिनिधियों ने वीरवार को नाहन में एक प्रेस कांफ्रेंस भी की।
विज्ञापन

3 of 6
 इस दौरान प्रतिनिधियों ने रोजगार मेले के आयोजन संबंधी जानकारी दी। हिमालयन ग्रुप के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि कॉलेज कैंपस में रोजगार मेले का शुभारंभ सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी करेंगे।

4 of 6
 मेले में हिमाचल और हरियाणा के करीब दो हजार से ज्यादा 10वीं, 12वीं, बीटेक, एमबीए, एमसीए, फार्मेसी, डिप्लोमा, आईटीआई और ग्रेजुएट पास आउट अभ्यर्थियों के उपस्थित रहने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 6
रोजगार मेले में 25 से अधिक कंपनियां युवाओं को आठ हजार से 21 हजार रुपये तक मासिक वेतनमान के अवसर देंगी। इस रोजगार मेले में किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसमें कोई भी अपना पंजीकरण कराकर रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त कर सकता है। बेरोजगारों को बायोडाटा की दो प्रतियां, दो फोटोग्राफ के अलावा अपने असल शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ अवश्य लाने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें